Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्...

5 महिलाओं से शादी, 49 को दे रखा था प्रपोजल… ओडिशा के इस ठग की कहानी

20

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक युवक का एक के बाद एक बिना तलाक दिए 5 महिलाओं से शादी करने का मामला सामने आया है. आरोपी महिलाओं से प्यार करता और उनका भरोसा जीतकर कुछ समय बाद उनसे शादी भी कर लेता, ऐसा करते-करते युवक ने बिना किसी पत्नी को तलाक दिए कुल 5 महिलाओं से शादी कर ली. युवक अलग-अलग महिलाओं से शादी करके उनसे रुपयों की ठगी करता था. जब उसकी दो पत्नियों को युवक पर शक हुआ तो उन्होंने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी.

जब पुलिस को एक ही युवक के नाम से दो पत्नियों की शिकायत मिली तो उन्हें इस मामले में झोल का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी. पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए खास तरह की प्लानिंग की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. युवक को गिरफ्तार करने के बाद जो खुलासा हुआ वो हैरान करने वाला था.

49 महिलाओं को भेजा शादी का प्रपोजल

युवक का 5 शादी करने के बाद रुकने का कोई प्लान नहीं था. उसकी प्लानिंग में 49 और महिलाओं की लिस्ट शामिल थी. सत्यजीत सामल नाम के युवक ने शादी की अलग-अलग वेबसाइट्स के जरिए 49 और महिलाओं को शादी के लिए प्रपोजल भेज रखा था.

अलग-अलग राज्यों से युवक की 5 पत्नियां

सत्यजीत की पत्नियां अलग-अलग राज्यों से हैं. उसने दो शादियां ओडिशा की महिलाओं से की थी, जबकि तीसरी दिल्ली और चौथी कोलकाता से है. पुलिस आरोपी की पांचवीं पत्नी की तलाश कर रही है. आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अभी तक 5 शादियां की हैं.

पुलिस की गिरफ्त में कैसे आया?

सत्यजीत को लेकर एक बाद एक हो रहे खुलासे से पुलिस को शक हुआ कि वो और महिलाओं के साथ ऐसा कर सकता है. युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने महिला अधिकारी के वेश बदलकर उससे मिलने को कहा, सत्यजीत महिला अधिकारी के जाल में फंस गया. पुलिस ने सत्यजीत को गिरफ्तार कर लिया.

शादी में करता था, भारी-भरकम मांगें

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सत्यजीत अलग-अलग महिलाओं से शादी करके उनसे कार और नकदी देने के लिए कहता था. ऐसा करके वो लाखों की कमाई करता था. पुलिस को आरोपी के पास से 2 लाख रुपए की नकदी और मोटरसाइकिल, कार बरामद हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.