Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

ताजमहल में दो युवकों ने कब्रों पर डाला गंगाजल, वायरल वीडियो पर बवाल, दोनों अरेस्ट

52

आगरा में दो हिंदू युवकों ने ताजमहल के अंदर गंगाजल चढ़ा दिया. ये दावा दोनों युवकों ने किया है. शनिवार की सुबह दोनों युवक बोतल में पानी लेकर ताजमहल में घुसे. युवकों ने अंदर जाते और जल चढ़ाते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया है. सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों युवक हिंदू महासभा से जुड़े बताए जा रहे हैं. उनकी पहचान मथुरा के वीनेश और श्याम के रूप में की गई है. पुलिस की ओर से ताजमहल के अंदर गंगाजल चढ़ाए जाने की पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने जांच की बात कही है.

वायरल वीडियो में दोनों युवक ताजमहल के मुख्य मकबरे में पहुंचते हैं. जिस युवक के हाथ में पानी की बोतल है वह उसे मुख्य मकबरे के अंदर कब्र पर चढ़ाता है. कब्र पर पानी डालते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है. युवक जिस पानी को कब्र पर डाल रहे हैं, वह उसे गंगाजल का दावा कर रहे हैं. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.

युवकों ने किया गंगाजल चढ़ाने का दावा

हिंदू युवकों ने ताजमहल को तेजोमहालय मानते हुए मुख्य मकबरे के तहखाने के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया है. दोनों युवकों को पानी की बोतल के साथ पकड़ लिया गया है. एक युवक पानी की बोतल लेकर ताजमहल के मुख्य मकबरे तक पहुंच गया और तहखाने के दरवाजे पर बोतल को उड़ेल दिया. सीआईएसफ कर्मियों ने युवक को देख लिया, उसे बोतल के साथ पकड़ा है. घटना के कुछ देर बाद ही वीडियो वायरल हो गए. सीआईएसएफ द्वारा ​पकड़े गए युवक मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

मथुरा से कांवड़ लेकर पहुंचे आगरा

इनके नाम वीनेश और श्याम बताए गए हैं. ये हिंदू महासभा से जुड़े बताए जा रहे हैं. दोनों कांवड़ लेकर मथुरा से सुबह आगरा स्थित ताजमहल पहुंच गए. हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सावन के महीने में कांवड और जल चढ़ाने के लिए ताजमहल पर जा रहे हैं. पिछले दिनों महिला कांवड लेकर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंच गईं थी. सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया था. अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा दोनों युवकों ने अंदर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया जा रहा है. महासभा का दावा है कि तेजोमहालय शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.