Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मरा नहीं हूं मैं – लगातार हो रही Flop फिल्मों के बीच Akshay Kumar ने कही दिल की बात

34

एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं. फैन्स उनके फिल्मी करियर को लेकर अब परेशान नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब अक्षय कुमार जो भी फिल्म रिलीज करते हैं, फैन्स पहले ही इस बात की चर्चा शुरू कर देते हैं कि ये हिट होगी या फ्लॉप. इसी बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जयसवाल, फरदीन खान और आदित्य सील भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ एक कॉमेडी ड्राम है. ऐसे में फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि अपने पुराने रंग में लौटने के बाद अक्की कुछ तो कमाल जरूर करेंगे. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पूरी स्टार कास्ट को देखा गया. इस लॉन्च पर अक्षय से उनके फ्लॉप करियर को लेकर भी सवाल किया गया. एक्टर ने इस बार जो जवाब दिया, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. खिलाड़ी कुमार से उनकी हालिया फिल्मों की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल किया और इसके पीछे का कारण भी पूछा.

अक्षय कुमार ने सवाल का जवाब देते हुआ कहा, ”जो होता है अच्छे के लिए होता है. लोग बोलते हैं, सॉरी यार, फिक्र मत करना. सब ठीक हो जाएगा. मरा नहीं हूं मैं. अक्षय ने आगे कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनसे चिंता न करने के लिए कहते थे और कहते थे कि वह वापस कमबैक करेंगे. गया कहां हूं, यही हूं. हमेशा काम करूंगा. लोग कुछ भी कहें. जो भी कमाता हूं, अपने दम पर कमाता हूं.”

अपनी बात को खत्म करते हुए अक्षय ने लास्ट में कहा कि “मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक उन्हें मुझे गोली नहीं मारनी पड़ेगी.” ‘खेल खेल में’ के साथ एक बार फिर से अक्की अपने पुराने जोनर में लौट रहे हैं. दर्शकों को इस बार एक्टर कॉमेडी फिल्म परोसने वाले हैं. गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और वकाओ फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है. मुदस्सर अजीज ने अक्षय की इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. 15 अगस्त के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इतना ही नहीं इस फिल्म का सीधा मुकाबला श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 से होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.