Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बरेली: बर्थडे पार्टी मना कार से लौट रहे थे 4 दोस्त, डीसीएम वाहन से टक्कर; 3 की दर्दनाक मौत

33

उत्तर प्रदेश के बरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम और ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं एक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. कार में 4 युवक सवार थे, जो कि दोस्त थे.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हादसे में कार और डीसीएम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पुलिस ने क्रेन को बुलाकर शवों को बाहर निकलवाया. एक्सिडेंट के बाद रोड पर दोनों ओर जाम लग गया.

चारों दोस्त बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे थे

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के पास एक डीसीएम वाहन बरेली शहर की तरफ से आ रहा था, जबकि शाही थाना क्षेत्र के रहनेवाले चार युवक कार से दिल्ली रोड की तरफ जा रहे थे. चारों दोस्त बर्थडे पार्टी मना कर जा रहे थे.

डीसीएम और कार की आमने-सामने की टक्कर

कार में कामरान, जुनैद, सोनू और ताजीम सवार थे. डीसीएम और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में कार सवार तीन दोस्तों मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने जख्मी को पहले जिला अस्पताल भेजा, फिर अब उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालत अभी नाजुक बनी हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच हो रही है.

क्या बोले एसपी?

वहीं एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि डीसीएम और ऑटो कार की टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक ही हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. डीसीएम के ड्राइवर की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना भेज दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.