Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

छतरपुर में अच्छी बारिश के लिए लोगों ने कराई गधे की शादी, बैंड बाजे के साथ निकाली गई बारात

26

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में रविवार की सुबह गधे-गधाईया के विवाह कराने का मामला सामने आया है। जहां यह शादी शहर के बीच बाजार गांधी चौक बाजरा में कराई गई। इस दौरान यहां के लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में और गधा-गधईया पक्ष की भूमिका में नजर आए और इस सब के साक्षी बने। इतना नहीं इस दौरान गधों को मिठाई खिलाई और बांटी, ढ़ोल-नगाड़े बजे और गाजे बाजे के साथ जमकर नाच हुआ। लोगों की मानें तो पहले मेढ़क और मेढकी के विवाह कराये जाते थे जिससे अच्छी बारिश होने लगती थी, पर इस बार ट्रेक चेंज कर दिया है और अन्य शहरों की भांति और दूसरों की देखा-देखी गधा-गधईया का विवाह बीच चौराहे पर कराया गया है।

अन्य लोगों की मानें तो जैसे अब मजे के लिए कुछ भी करने लगे हैं। नया करने के चक्कर में लोग कुछ भी किए जा रहे हैं। ऐसे तो आने वाले समय में इस तरह से तो परम्पराओं का भी मजाक बनने लगेंगे। पहले मेढक-मेढकी का विवाह और अब गधा-गधईया का विवाह महज़ एक उपहास बनकर रह गया है। कई लोगों का कहना है कि इंसान अपने मजे मजाक बनने के लिये इस तरह के काम करता है, और टोने-टोटके का सहारा लेता है।

यहां गधों की बात करें तो पहले गधों को मूर्ख कहा जाता था और लोग इसे देखकर दूर भागते थे, पर अब आलम यह है कि लोग इसे अपने पास लाकर रस्म अदायगी कर रहे हैं, फिर चाहे वह भले ही कुछ समय के लिए ही क्यों न हो गधों को अपने करीब ला रहे हैं और उनकी आवभगत कर शादियां तक कर और करा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.