Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

क्या बासी रोटी खाना वाकई हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? एक्सपर्ट से जानिए

78

अक्सर आप सब के घरों में रोटी बनाने के बाद कुछ बच जाती हैं. बची हुई रोटियों को अक्सर पशुओं को खिला देते हैं या फिर उन्हें फेंक देते हैं. लोग बासी रोटी को खराब समझकर खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन कुछ लोग बासी रोटी से भी स्वादिष्ट डिश बना लेते हैं. हमारे बड़े-बुजुर्ग तो रात की बनी रोटियां भी नाश्ते में खा लेते हैं.

लेकिन क्या वास्तव में बासी रोटी खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? बासी रोटी खानी चाहिए या नहीं, इसको लेकर क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने बासी रोटी के बारे में कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है.

पेट से जुड़ी दिक्कतें

कब्ज, एसिडिटी या ब्लोटिंग की दिक्कत में बासी रोटी खाना अच्छा विकल्प है. न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल के मुताबिक, बासी रोटी में पाचक एंजाइम होते हैं, जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो बासी रोटी खा सकते हैं.

वेट लॉस करे

आपको जानकर हैरानी होगी कि बासी रोटी खाने वेट लॉस भी हो सकता है. क्योंकि बासी रोटी में स्टार्च कम हो जाता है. इसमें ताजी रोटी के मुकाबलेकैलोरी की मात्रा कम होती है. इसलिए ये वजन को कम करने के लिए जानी जाती हैं.

ब्लड शुगर

एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है- उन्हें बासी रोटी खानी चाहिए. ये रोटी शुगर के मरीजों के लिए बढ़िया ऑप्शन है. चूंकि बासी रोटी मेंस्टार्च कम होता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. यही वजह है कि इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है.

तो एक्सपर्ट कहती हैं कि अगली बार बासी रोटियां फैंकने या किसी पशु को देने से पहले इसके फायदों के बारे में जरूर सोच लें. आप चाहे तो अपने बच्चों को भी बासी रोटी खिला सकते हैं. ये उनकी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.