Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सीलिंग फैन ठीक करते वक्त बुजुर्ग को लगा करंट, पत्नी ने की बचाने की कोशिश; दोनों की मौत

37

उत्तर प्रदेश के जालौन में करंट लगने एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है. बुजुर्ग दंपती सीलिंग फैन ठीक करते समय करंट की चपेट में गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी तब हुई जब भतीजा अपने चाचा-चाची के घर पर पहुंचा तो उसने दोनों लोगों को जमीन पर मृत पड़ा हुए. घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में गांव को लोग इकट्ठा हो गए. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बुजुर्ग दंपती की करंट लगने से मौत होने की यह दुखद घटना कोंच थाने के अंतर्गत आने वाले कुंवरपुरा गांव की है. इस गांव के रहने वाले बुजुर्ग दंपती लालता वर्मा (65 वर्ष) , अपनी पत्नी शांति देवी (60 वर्ष) के साथ तीनों पुत्र श्याम कुमार, देशराज और रामकुमार से अलग घर में रह रहे थे. शनिवार सुबह घर का पंखा खराब होने के कारण लालता वर्मा कमरे में पंखे को ठीक कर रहे थे, इस दौरान उनकी पत्नी शांति उसे ठीक कराने में मदद करा रही थी, पंखा ठीक करते समय अचानक उसमें करंट आ गया, जिसकी चपेट में लालता आ गए.

बुजुर्ग दंपती की करंट लगने से हुई मौत

जब अपने पति को पंखे में चिपका उसकी पत्नी शांति ने देखा तो उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान उसने पति को पकड़ लिया, जिससे वह भी पति के साथ करंट की चपेट में आ गई और दोनों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बारे में तब जानकारी हुई, जब लालता का भतीजा उन्हें बुलाने के लिए घर पहुंचा, वहां उसने चाचा चाची को जमीन पर मृत पड़ा देखा, उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसे के बारे में मृतक के पुत्र रामकुमार तथा पुलिस को सूचना दी.

पंखा ठीक करते समय लगा करंट

जानकारी मिलते ही मृतक का पुत्र रामकुमार और कोंच थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए बुजुर्ग दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक के पुत्र रामकुमार का कहना है की माता-पिता अलग मकान में रहते थे, वह सुबह करीब साढ़े 7 बजे पंखे को ठीक कर रहे थे तभी अचानक करंट लगने से उनके माता-पिता की मौत हुई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेगा मौत के कारण का पता

वही इस मामले में कोंच सर्किल के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी जैसे ही उन्हें हुई उन्होंने तुरंत कोंच थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा, उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से हादसा करंट लगने से हुआ है, फिर भी इस मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.