Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

35

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि गुरुवार को उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है प्रभात झा बिहार के रहने वाले थे। प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सदस्य भी रहे, प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे थे। कई दिनों से भाजपा नेता प्रभात झा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

भोपाल के अस्पताल में उनसे मिलने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा भी पहुंचे थे। आपको बता दें कि प्रभात झा की गिनती ग्वालियर चंबल के बड़े भाजपा नेताओं में होती थी और बिहार से होने के बाद भी प्रभात झा मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं के तौर पर जाने जाते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.