Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मनाली में फटा बादल… बंद हो गई लेह जाने वाली सड़क, अब वापस कैसे आएंगे पर्यटक?

45

हिमाचल के मनाली में आधी रात को बादल फटने से तबाही जैसा मंजर आ गया. बादल फटने के बाद सोलंगनाला मार्ग को बंद कर दिया गया है. मनाली से 10 किलोमीटर की दूरी पर बादल फटने के कारण यहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. प्रकृति के इस कहर के आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बादल फटने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है.

सोलांग वैली में अंजनी महादेव के साथ बहने वाले सरेहीनाला में पानी का बहाव काफी ज्यादा हो गया है, इसलिए इस रास्ते को बंद कर दिया गया है. बादल फटने के कारण इस इलाके के 4 घर पानी में बह गए हैं. इस रास्ते में बाढ़ जैसी स्थिति होने के कारण यहां से आवाजाही को रोक दिया गया है. अब जो भी गाड़ियां अटल टनल से आया करती थीं, उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है. गाड़ियां अटल टनल से आने की बजाय रोहतांग दर्रे से जा सकेंगी.

कौन-कौन से रास्ते हुए बंद

बादल के फटने से अटल टनल, रोहतांग-पास, लाहौल स्पीति में फ्लैश फ्लड आ गया है. अटल टनल से पहले धुंधी टनल के आस-पास के रास्तों को बंद किया गया है. इन रास्तों के बंद होने से पर्यटकों के लिए रोहतांग के जरिए लेह मनाली जाने वाले हाईवे को खोल दिया गया है. लेह-मनाली हाइवे पर फंसे पर्यटक 3 घंटे का समय लगाकर रोहतांग के रास्ते से जा सकते हैं.

व्यास नदी में बढ़ा पानी

बादल के फटने से अंजनि महादेव नाले में जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिस कारण व्यास नदी भी अपने उफान पर पहुंच गई है. राज्य में बादल फटने से एक पावर प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा है. यह प्रोजेक्ट 9 मेगावाट का था. अब बादल फटने के बाद यहां पर मलबा घुस जाने से प्रोजेक्ट को काफी नुकसान हुआ.

सरकार ने दिलाया मदद का भरोसा

बादल फटने से 4 घर पानी में बह गए. हालांकि इस तबाही में किसी शख्स के जान जाने की सूचना नहीं है, लेकिन मवेशियों और घर के बहने से काफी लोग प्रभावित हुए हैं. प्रशासन की तरफ से प्रभावित लोगों को मदद का भरोसा दिलाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.