Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

बंद पड़ा था मकान, दरवाजा खुलते ही एक साथ निकले 26 अजगर, फिर…

43

बारिश के मौसम में सांपों का निकलना आम बात है. लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में गजब हो गया. यहां एक बंद मकान में एक-दो नहीं बल्कि 26 अजगर के बच्चों का झुंड निकलने से हड़कंप मच गया. इतनी बड़ी संख्या में अजगरों को निकलता देख पूरा गांव दहशत में आ गया. जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अजगर के बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी. टीम ने सभी अजगरों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ा है.

बंद मकान से निकलते अजगर के बच्चों को देख ग्रामीण सहम गए. मकान को खुलवाकर जब देखा तो वहां और अजगर के बच्चे मौजूद थे. वन विभाग की टीम न जेसीबी से खुदाई की तो अजगर के बच्चों का पूरा झुंड निकल पड़ा. उन्हें एक बोरे में कैद कर जंगल में छोड़ा गया है. ग्रामीण अभी भी डर के साए में हैं, उनको आसपास कहीं अजगर होने की आशंका सताने लगी है.

मकान के बाहर रेंग रहे थे अजगर के बच्चे

मामला जिले के बनकटी ब्लॉक के ठाकुरापार गांव का है. यहां एक बंद मकान मे एक साथ 26 अजगर के बच्चो के झुंड निकला है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस मकान में अजगर के बच्चे निकले हैं उसमें किसी का आना-जाना नहीं था. घर के बाहर अजगर के बच्चों को रेंगता देख लोगों को शक हुआ तो फौरन इसकी जानकारी मकान मालिक को दी. मकान का दरवाजा खोलते ही ग्रामीण चौंक गए.

बोरे में बंद कर ले गए जंगल

मकान में एक साथ 26 अजगर के बच्चों को देख कर मकान मालिक समेत सभी के होश उड़ गए. इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने सभी अजगर के बच्चों को पकड़कर एक बोरे में कैद कर लिया. उन्हें वह जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए. इस दौरान गांव वाले सकते में हैं. उन्हें आशंका है कि कहीं आसपास विशालकाय अजगर न हो. हालांकि, वन विभाग की टीम ने लोगों को आश्वस्त किया है कि कोई विशाल अजगर नही है, पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. अजगर निकलने का वीडियो भी सामने आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.