Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

NEET UG Result आज किसी भी समय हो सकता है घोषित, NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन

78

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2024 रिजल्ट के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे अनुसार रिवाइज्ड नतीजे आज, 25 जुलाई को किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं. वहीं एनटीए ने नीट के बारे में फर्जी सूचनाएं देने वाली वेबसाइटों से स्टूडेंट्स को अलर्ट भी किया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अधिसूचना जारी कर कहा कि NTA और उसके अधिकारियों के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

एजेंसी ने कहा कि नीट परीक्षा के OMR के संबंध में गुमराह कर रहे ऐसे लोगों से छात्रों को सावधान रहने की जरुरत है. स्टूडेंट्स किसी भी जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें और वहां जारी सूचनाओं को ही सही समझे. एनटीए ने कहा कि छात्रों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है.

कब शुरू होगी काउंसलिंग?

नीट यूजी रिजल्ट घोषित होने के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के लास्ट सप्ताह से शुरू हो सकती है. एडमिशन के लिए सीट नीट यूजी परीक्षा में प्राप्त नंबरों के अनुसार अलाॅट की जाएगी. काउंसलिंग का आयोजन नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से किया जाएगा.

क्या था नीट यूजी का विवाद?

नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन 5 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया गया था और रिजल्ट 4 जून को घोषित किया गया था. एनटीए ने कुल 67 टाॅपर्स घोषित किए थे. वहीं इन टाॅपरों में से हरियाणा के एक केंद्र से 6 टाॅपर हुए थे और इसी केंद्र पर दो अभ्यर्थियों को 718 और 719 नंबर मिले थे.

जिसके बाद एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक होने के आरोप लगाने लगे. इस संबंध में कुल 40 याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी. मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को 20 जुलाई को एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया था.

उसके बाद 23 जुलाई को अंतिम फैसले में शीर्ष अदालत ने कहा कि नीट परीक्षा का आयोजन फिर से नहीं किया जाएगा. वहीं कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया कि वह नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट फिर से घोषित करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.