Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

26 साल पहले जिस फिल्म से बॉबी देओल ने दी थी शाहरुख-अजय को टक्कर, अब उसके सीक्वल पर सबकी नजर

37

पिछले साल रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ हिट क्या हुई, कई सितारों की सोई हुई किस्मत फिर से जाग उठी. फिल्म में मौजूद बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी, हर किसी के काम को जनता ने काफी पसंद किया. लेकिन विलने बने बॉबी देओल फिल्म के लीड स्टार रणबीर कपूर पर भारी पड़ते हुए नजर आए. रोल कम था लेकिन दमदार था, इस बात को हर किसी ने माना. फिल्म ने 900 करोड़ पार कमाई की और बॉबी एक बार फिर से इंडस्ट्री में छा गए. बैक-टू-बैक कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्टर के हिस्से एक बड़ी फिल्म आई और इसके बाद उनके पास पिक्चरों की लाइन ही लग गई.

कुछ ऐसा ही कमाल बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत में भी किया था. साल 1995 में ‘बरसात’ से डेब्यू करने वाले बॉबी देओल को काफी पसंद किया गया था. उनके साथ ट्विंकल खन्ना भी नजर आई थीं. इस फिल्म के लिए एक्टर को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिया था. हालांकि फिल्म एवरेज थी. ‘बरसात’ के बाद उनकी दो और फिल्में ‘और प्यार हो गया’ और ‘करीब’ आईं. बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों ही फ्लॉप साबित हुई थीं. हालांकि बॉबी देओल की 5वीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और अजय देवगन की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दी थी.

बॉबी देओल के लिए लकी चार्म बनी प्रीति जिंटा

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1998 में रिलीज हुई ‘सोल्जर’ थी. बॉबी के लिए प्रीति जिंटा लकी चार्म साबित हुईं. प्रीति ने इस फिल्म से ही अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. चुलबुली प्रीति ने डेब्यू के साथ लोगों को काफी इंप्रेस किया था. साथ ही उन्होंने बॉबी को 26 साल पहले एक बड़ी सुपरहिट फिल्म भी दी थी. ‘सोल्जर’ साल 1998 की तीसरी सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म थी. बॉबी का लुक और प्रीति के डिंपल को खूब पसंद किया गया था.

शाहरुख-अजय को दी बॉबी देओल ने टक्कर

इसी साल शाहरुख खान और काजोल की ‘कुछ कुछ होता है’ भी रिलीज हुई थी. वहीं अजय देवगन और काजोल की ‘प्यार तो होना ही था’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. हालांकि शाहरुख खान और अजय देवगन फिर भी बाजी मार ले गए थे. लेकिन बॉबी देओल की फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से सभी हैरान थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो, 8 करोड़ के बजट में बनी ‘सोल्जर’ ने भारत में करीब 21 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं दुनियाभर में बॉबी और प्रीति की इस फिल्म ने 37 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

अब ‘सोल्जर’ के सीक्वल पर है सबकी नजर

अब ‘सोल्जर’ के सीक्वल पर चर्चा जारी है. फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म में एक बार फिर बॉबी देओल और प्रीति जिंटा नजर आएंगे या नहीं, हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है. फिल्म के डायरेक्टर रमेश तौरानी का कहना है कि वो कास्ट को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कह सकते. ये सब फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है. ‘सोल्जर’ के सीक्वल की कहानी शिराज अहमद लिख रहे हैं. अब वो कहानी को कौन-सा मोड़ देते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.