Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा...

सागर में भारी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, गिरवर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर आया मलबा, पांच घंटे तक यातायात अवरुद्ध

55

सागर। सागर समेत आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंचल में नदी-नाले उफान पर हैं। बीना-कटनी रेल मार्ग पर गिरवर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे भारी वर्षा के चलते भूस्खलन हो गया और पहाड़ का मलबा गिरकर रेलवे ट्रैक पर आ गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक पर मलबा जमा हो गया। इससे सागर-बीना मार्ग पर रेल यातायात करीब पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा।

सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल कर्मचारियों द्वारा मलबा हटाए जाने का काम जारी है। मलबा हटने के बाद ही यातायात पूरी तरह से बहाल हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक गिरवर के पास तीसरी लाइन का काम चल रहा है। रात में हुई भारी वर्षा के चलते सुबह पांच बजे के करीब रेलवे ट्रैक पर पहाड़ का मलवा गिर गया। यह मलवा दोनों लाइनों पर आ गया। इससे अप-डाउन दोनों लाइन पर यातायात अवरुद्ध हो गया। खबर मिलने पर रेलवे कर्मियों का अमला मौके पर पहुंचा और मलवा हटाने का काम शुरू किया गया।

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद एक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए चालू की जा सकी। वहीं मंगलवार सुबह दस बजे के बाद भी दूसरी लाइन पर मलबा हटाने का काम जारी था। ट्रैक पर मलवा आने की वजह से सुबह के समय आने-जाने वाली ट्रेनें बिलंव से चलीं।

विलंब से चल रही ट्रेनें

पटरी पर मलबा भर जाने की घटना के चलते बीना-कटनी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई गाड़ियां बिलंब से चल रही हैं। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दमोह-बीना पैसेंजर 2.50 घंटे, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट, जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट, सिंगरौली-ऊर्जाधानी एक्सप्रेस 2 घंटा 25 मिनट, लोकमान्य तिलक-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 3 घंटा 37 मिनट, दुर्ग साप्ताहिक 3 घंटा 9 मिनट की देरी से चल रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.