Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा...

महू के नेऊगुराडिया में दो पक्षों में विवाद के चलते हुआ पथराव, 10 घायल

34

 महू। महू तहसील के महू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेऊगुराडिया गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गाया। विवाद इतना बढ़ गया को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके साथ पथराव भी हुआ। इसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए मध्यभारत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकर के अनुसार महू कोतवाली थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि गांव में कुछ लोग खड़े हो कर बातचीत कर रहे थे तभी गांव के ही कुछ लोग कार्यक्रम से आए और वहां से गुजरने लगे।

वहां पहले से मौजूद लोग आपस में गाली दे कर बात कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों को लगा कि उन्हें गाली दे रहे हैं। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लोग आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी व अन्य वस्तुओं से भी मारपीट हुई है। दौरान वहा ईंटों का ढेर लगा हुआ था और वह भी फेंकने लगे।

घटना में दोनों पक्षों से 5-5 लोग घायल हुए। इनका उपचार देर रात मध्यभारत अस्पताल में किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत ले कर प्रकरण दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.