Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

आतंकियों की डिजिटल साजिश… VIDEO में यूज किया सैफ अली खान की ‘फैंटम’ का पोस्टर, जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

46

जम्मू में दहशत फैलाने के बीच आतंकियो की एक और साजिश सामने आई है. आतंकी संगठन जैश ने सोमवार को बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर में अभिनेता सैफ अली की तस्वीर के साथ 5 मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है. वहीं इसके बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने सभी को सतर्कता बरतने को कहा है.

इस अलर्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो को किसी भी तरह से आगे फॉरवर्ड न करें. इसके साथ ही अलर्ट में बताया गया कि जिसे भी ये मैसेज आए हैं, वो सभी इसको रिपोर्ट करें और साथ ही जानकारी डालें कि ये वीडियो उनको कहां से मिला है और किसने भेजा है.

वीडियो फॉरवर्ड करना यूएपीए के तहत होगा अपराध

इसके साथ ही उसमें तारीख और समय के साथ टेलीफोन नंबर का भी उल्लेख करें. इसको लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके भी जानकारी दी है. इसमें पुलिस ने कहा है कि वीडियो को किसी भी हालत में आगे फॉरवर्ड नहीं करना है. इसके साथ ही अलर्ट करते हुए कहा कि इस तरह की सामग्री को पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना यूएपीए की धारा के तहत अपराध है.

सरकारी अधिकारी अपने सीनियर को करेंगे रिपोर्ट

साथ ही पुलिस ने ये भी कहा कि इसे प्राप्त करने वाले किसी भी सरकारी अधिकारी को इसे अपने सुपर अधिकारियों को एक टेक्स्ट संदेश के माध्यम से रिपोर्ट करना है. अलर्ट जारी करते हुए पुलिस ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में, इस वीडियो को आगे फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए. यह याद रखना चाहिए कि इस तरह की सामग्री को पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना यूएपीए की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.