Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

इंदौर के निवासियों के लिए जरूरी सूचना, जलकर और संपत्तिकर दरों में 15 साल बाद बदलाव की तैयारी

21

इंदौर। इंदौर नगर निगम ने संपत्तिकर, जलकर और कचरा संग्रहण शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इन दरों में 15 वर्ष बाद बदलाव होने जा रहा है। जलकर की वर्तमान दर 200 रुपये को बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा, जबकि संपत्तिकर में 2 रुपये प्रति वर्गफीट की बढ़ोतरी की जा रही है। कचरे के कलेक्‍शन शुल्क को लेकर भी नया फार्मूला तैयार किया जा रहा है। हाल ही में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में टैक्स की दरों में बदलाव को लेकर चर्चा भी हुई है। हालांकि इंदौर के विधायक बढ़ोतरी के विरोध में हैं।

जलकर की दर में 100 रुपये बढ़ेंगे

  • वर्तमान में नगर निगम जलकर के रूप में 200 रुपये प्रतिमाह वसूल रहा है।
  • इस कर की राशि को अब बढ़ाकर 300 रुपये कर दिए जाने की तैयारी है।
  • इस इजाफ के पीछे इंदौर नगर निगम की तरफ से एक तर्क दिया जा रहा है।
  • निगम जलूद से नर्मदा का जल इंदौर लाने पर वसूली जा रही रकम से कई गुना ज्यादा राशि खर्च रहा है।

15 साल पहले हुआ था आखिरी बदलाव

  • जल कर में अंतिम बदलाव करीब 15 वर्ष पहले किया गया था।
  • इन वर्षों में बिजली और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी हो चुकी है।
  • इसी तरह संपत्तिकर में दो रुपये प्रति वर्गफुट की बढ़ोतरी होना है।
  • यह बदलाव भी 15 वर्ष बाद किया जा रहा है।
  • हाल ही में नगर निगम ने कालोनियों के रेट जोन में बदलाव कर संपत्तिकर में बढ़ोतरी की थी।

मल्टियों में रहने वालों पर लगाम कसने की तैयारी

कचरा संग्रहण शुल्क में बढ़ोतरी के लिए निगम नए फार्मूले पर काम कर रहा है। वर्तमान में बहुमंजिला में रहने वाले कई परिवार कचरा संग्रहण शुल्क नहीं चुकाते हैं। ऐसे परिवारों पर लगाम कसने की तैयारी की जा रही है। निगम कचरा संग्रहण शुल्क में 10 प्रतिशत से 100 फीसद तक की बढ़ोतरी कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !