Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इस प्रदोष व्रत में बन रहा खास योग, ऐसे बरसेगी भगवान शिव की कृपा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

35

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत मानव कल्याण के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है, यह व्रत महीने में 2 बार, शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत भगवान शिव के साथ साथ सम्पूर्ण शिव परिवार की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ सम्पूर्ण शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा और विधि विधान के साथ प्रदोष व्रत रखने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत रखा जाता है. इस प्रदोष व्रत पर बहुत से शुभ संयोग बन रहे हैं, इसलिए ये प्रदोष व्रत बहुत खास माना जा रहा है.

प्रदोष व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 3 जुलाई 2024, दिन बुधवार की सुबह 7 बजकर 10 मिनट से होगा, और इसका समापन अगले दिन यानी 4 जुलाई 2024 की सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. प्रदोष व्रत में त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल के समय पूजा अर्चना करना अत्यंत शुभ माना जाता है, इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस बार जुलाई माह का पहला प्रदोष व्रत 3 जुलाई 2024, दिन बुधवार को रखा जाएगा. यह प्रदोष व्रत बुधवार के दिन पड़ रहा है इसलिए यह व्रत बुध प्रदोष व्रत होगा.

इस प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार के बुध प्रदोष व्रत के दिन बहुत से शुभ संयोग बन रहे हैं, इसलिए ये प्रदोष व्रत अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जा रहा है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र जैसे बहुत शुभ योग बनेंगे जो इस व्रत के प्रभाव को बहुत बढ़ा देंगे.

सर्वार्थ सिद्धि योग

इस बुध प्रदोष व्रत पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है. मान्यता है कि इस योग के दौरान सभी ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं और व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में मदद करते हैं. इसलिए इस योग के दौरान किए गए सभी कार्य सफल होते हैं.

रोहिणी नक्षत्र

इस प्रदोष व्रत के दिन रोहिणी नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा. यह नक्षत्र 3 जुलाई की सुबह से आरंभ होकर अगले दिन 4 जुलाई की सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक प्रभावी रहेगा. रोहिणी नक्षत्र बहुत शुभ माना जाता है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.