Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान

लव मैरिज के बीच आई जाति की दीवार, ससुरालियों ने पति की करवा दी दूसरी शादी, न्याय के लिए भटक रही पहली बीवी

70

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सवर्ण जाति के लड़के का अनुसूचित जाति की लड़की के साथ 7 सालों तक अफेयर चला. दोनों के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर न था. फिर भी समाज की परवाह न करते हुए दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज कर ली. दोनों को एक प्यारी सी बेटी भी हुई. इस बीच दो महीने पहले पति अचानक से लापता हो गया. पत्नी ने उसे ढूंढने की तमाम कोशिशें कीं. लेकिन वो नहीं मिला. फिर उसे पता चला कि उसके पति की दूसरी शादी करवा दी गई है.

पीड़िता न्याय के लिए थाने पहुंची. आरोप है कि पुलिस वालों ने उसकी कोई मदद नहीं की. परेशान होकर उसने एडिशनल एसपी से मदद मांगी. उन्होंने फिर पुलिस को मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं.

मामला ग्वारीघाट इलाके का है. यहां पुरोहित का काम करने वाले दीपांशु तिवारी का छोटी ओमती के रहने वाली रश्मि सोनकर से पिछले 7 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह जानते हुए भी की रश्मि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है, दीपांशु ने 2 साल पहले उससे शादी कर ली. दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं. दोनों के परिवार को यह रिश्ता मंजूर न था. ससुराल में रश्मि को खूब ताने सुनने को मिलते थे. इस कारण दीपांशु और रश्मि अलग घर लेकर रहने लगे.

उन्हें एक बेटी भी हुई. लेकिन इसी बीच दीपांशु रहस्यमय रूप से दो माह पहले गायब हो गया. पत्नी रश्मि ने ग्वारीघाट थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. लेकिन उसका कुछ भी पता न चल सका. रश्मि सोनकर का कहना है कि दीपांशु तिवारी के परिवार के ने उसके पति की शादी सागर में किसी अन्य लड़की के साथ शादी कर दी है. फिर दोनों को किसी दूसरे शहर में शिफ्ट कर दिया है.

बिना तलाक की दूसरी शादी

रश्मि का कहना है कि पति दीपांशु ने 2 साल पहले हिन्दू रीति रिवाज के साथ मुझसे शादी की थी. ऐसे में वह दूसरी शादी कैसे कर सकता है. दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी को तलाक देना अनिवार्य है. लेकिन मुझे बिना बताए दीपांशु के परिवार ने दूसरी शादी करा दी है.

जाति को लेकर मारते थे ताना

रश्मि का आरोप है कि दीपांशु के बड़े भाई और माता-पिता हमेशा उसकी जाति को लेकर ताना मारते रहते थे. वो हमेशा से ही उसे पति से दूर करना चाहते थे. ऐसा उन्होंने कर भी दिया. अब दीपांशु से उसकी कोई बात नहीं हो रही है. रश्मि का आरोप है कि थाने वाले भी उसकी मदद नहीं कर रहे. इसलिए उसने एडिशनल एसपी से मदद मांगी. एडिशन एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि महिला द्वारा शिकायत दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.