Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gramin Dak Sevak Fraud Case: सीबीआई ने लिया एक्शन, अलग-अलग राज्यों के फर्जी अंकसूची बोर्ड के सहारे न... Is Ashwagandha Safe? अश्वगंधा के लंबे समय तक सेवन पर फ्रंटियर्स इन मेडिसिन की रिसर्च, मिले चौंकाने व... Seven Seas Hospitality FSSAI Action: किचन में सड़ी सब्जियां और भारी गंदगी, FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिट... Mohsin Ali Khan Statement on Qazi: उज्जैन शहर काजी और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल पर उठे सवाल, 100 ... Sidhi Agriculture Department Advisory: धान का रकबा बढ़कर पहुंचा 1.20 लाख हेक्टेयर, कीट नियंत्रण के ल... Mangalore MRPL Blast: मंगलुरु रिफाइनरी में भीषण धमाके से कांपे कई इलाके, मौके पर पहुंची SDRF और 5 फा... Rajya Sabha Election: 'BJP के कई विधायक संपर्क में', अखिलेश यादव का बड़ा दावा; धनराज नथवानी की उम्मी... Israel Flight Hijack Scare: कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, एक विमान क्रैश कराने पर अड़ा; फ्लाईदुबई फ्... INDIA Alliance Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा मोर्चा, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... NGT Hearing on Bhopal Lakes: पेड़ों को केमिकल से सुखाने पर भी कार्रवाई, 15 अक्टूबर को होगी मामले की ...

मध्य प्रदेश के सांसदों को दिया टास्क, अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र से लाएं बजट

56

भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित 29 सांसदों को लक्ष्य सौंपा गया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से बजट लाएं और अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएं।

सांसदों को प्रदेश के सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है ताकि वे संसद में प्रदेश के मुद्दों को अच्छे से उठा सकें। सांसदों द्वारा संसद में मध्य प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा के लिए शासन की योजनाओं का अध्ययन किया जा रहा है।

इसके लिए सभी विभागों ने सांसदों को अपने-अपने विभाग की जानकारी उपलब्ध कराई है। इनमें केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं में उपलब्ध बजट की वस्तुस्थिति भी बताई गई है। मध्य प्रदेश में संचालित योजनाओं और प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की एक बुकलेट भी सांसदों को दी जाएगी।

जिसे पढ़कर वे मध्य प्रदेश के प्रमुख मुद्दों को समझकर संसद में उठा सकेंगे और विपक्ष के आरोपों का जवाब भी दे सकेंगे। इधर, विधायकों से भी कहा गया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए आगामी वर्षों में क्या करेंगे, इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें।

सांसद, विधायक और मंत्रियों को भाजपा भी देगी प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश के सांसद, विधायक और मंत्रियों को भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण देगी। इसके लिए जल्द ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनमें पार्टी के पक्ष में सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच जनाधार मजबूत करने के गुर भी बताएं जाएंगे।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि सांसद, विधायक अपने जिलों में पांच साल का रोडमैप तैयार कर विकास कार्य करें। इसके लिए जनप्रतिनिधि जनता से भी सुझाव लेंगे कि क्षेत्र में क्या-क्या समस्याएं और उन्हें दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है। इस कार्य में प्रशासनिक अमला जनप्रतिनिधियों की मदद करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.