Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बैरागढ़ में ओवरब्रिज का काम समय पर पूरा नहीं हो सका, कारोबार ठप होने से व्यापारी चिंतित

31

 भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के पास फाटक की जगह ओवरब्रिज बनाने का काम तय समयसीमा में होना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग ने भूमिपूजन के साथ 15 माह में यहां से यातायात शुरू करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत काम ही हुआ है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र का कारेाबार ठप हो गया है। व्यापारी संभावित तोड़फोड़ से भी चिंतित हैं।

आरओबी का काम पिछले 14 माह से चल रहा है। तय समय सीमा के अनुसार जुलाई माह में काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि अभी कम से कम आठ माह और लगेंगे।

व्यापारियों के अनुसार आरओबी बनाते समय कहा गया था कि किसी की दुकान नहीं टूटेगी, लेकिन इसकी डिजाइन ऐसी है कि सर्विस रोड बनाने के लिए कई दुकानें तोड़नी ही पड़ेंगी। कुछ हिस्से में ब्रिज का हिस्सा दुकानों की छत तक आ गया है। ऐसे में जब सर्विस रोड बनेगी, तो दुकानों का बड़ा हिस्सा ध्वस्त होने की संभावना है।

कलेक्टर से मदद की गुहार

व्यापारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मदद की गुहार की है। व्यापारी गुरमीत सिंह सलूजा, महेश रीझवानी आदि का कहना है कि ब्रिज निर्माण का काम मंद गति से होने से कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। रेल प्रशासन ने छह माह के लिए फाटक से चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है, इस कारण यहां से कोई आ-जा नहीं रहा है।
व्यापारियों ने सर्विस रोड बनाने से पहले किसी अन्य स्थान पर कारोबार के लिए जगह आवंटित करने की गुहार की है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ने अपने हिस्से का काम देर से शुरू किया। अब फरवरी 2025 तक काम पूरा हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.