Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

शहडोल रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के चार डिब्बे पलटे, कोयला लेकर राजस्थान जा रही थी

19

शहडोल। यहां गुरुवार की सुबह मालगाड़ी के चार डिब्बे शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पलट गये हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है,ले कार्य जारी हो गया।जानकारी लगते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गये और बचावकिन डिब्बे पलटने से रेलवे को नुकसान हुआ है।

डिब्बे पलटे उसके पश्चात ही रेलवे का सायरन कई बार बजा

मिली जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कोयला लोड़ कर राजस्थान जा रही थी। कोयले से भरी मालगाडी जैसे ही शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पहुंची तो उसके चार डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गये। यह दुर्घटना सुबह 6 .40 बजे की बताई गई है। जैसे ही मालगाडी के डिब्बे पलटे उसके पश्चात ही रेलवे का सायरन कई बार बजा। जिस कारण आधे शहर के लोग यह सोचने पर मजबूर हो गये कि कहीं कुछ अनहोनी हो गई है।

कोई हताहत नहीं

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यार्ड लाइन 10 पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे हैं जिस कारण ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेनों का आवागमन यथावत जारी है। उधर पटरी से पलटे हुये डिब्बों को हटाने का काम तेजी के साथ शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्री ट्रेनों में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि मेन लाइन से हटकर यार्ड में दुर्घटना घटी है। यार्ड में रेस्क्यू आपरेशन किया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.