Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

गुटखा थूकने के लिए पिकअप चालक ने खिड़की से बाहर निकाला आधा शरीर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि धड़ से अलग हो गया सिर और एक हाथ

42

नरसिंहपुर। जिले के सुआतला थाना अंर्तगत आज सुबह हुए हृदय विदारक हादसे की खबर सुनकर सभी सहम गए। वाहन चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिये जैसे ही खिड़की से अपने आधे शरीर को बाहर निकाला वैसे ही दूसरी दिशा से आ रहे ट्राले की चपेट में उसका शरीर आ गया और सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गए, जिसके चलते वाहन चालक की मौत हो गई।

शव को कब्जे में लेकर आरोपित चालक व वाहन की तलाश जारी

सुआतला थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि आकाश मकासरे पिता प्रेमलाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलवारा डेम जिला बड़वानी जबलपुर से सब्जी पहुंचाकर खरगौन की ओर पिकअप वाहन जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा घटित हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। वही आरोपित चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।

घटना स्थल से दूर मिला हाथ

स्थानीय लोगों ने बताया, कि युवक का हाथ घटना स्थल से काफी दूरी पर मिला है, कटा हाथ मिलने से ग्राम में सनसनी का माहौल हो गया। हाथ में रंगीन धागा बंधा हुआ था, जिसके चलते लोग किसी महिला का हाथ होने का कयास लगा रहे थे, लेकिन जैसे ही इन्हे हादसे की जानकारी लगी, तो ग्रामीणजनों ने तत्काल ही सुआतला पुलिस को क्षेत्र में कटा हाथ पडे़ होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथ को अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना को अंजाम देकर भाग निकला ट्राला

जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया, कि ट्राला जबलपुर मार्ग की ओर भाग निकला है। वही पुलिस अब मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के अाधार पर ट्राले का पता लगाने में जुटी हुई है।

वन वे मार्ग के चलते हुआ हादसा

जानकार बताते है, कि हाईवे पर सड़क निर्माण का पेंच वर्क किया जा रहा था, जिसके कारण वन वे मार्ग कर दिया गया था और एक ही तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही थी, जिसके कारण गुटखा थूकने के दौरान पिकअप वाहन से चालक ने जैसे ही अपना सिर बाहर निकाला, वह ट्राले की चपेट में आया गया और उसकी गर्दन और हाथ शरीर से अलग हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.