Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

पर्दा बंद किया, फिर बुजुर्ग मरीज को लगा बेरहमी से पीटने, CCTV में अस्पताल स्टाफ की करतूत कैद, वायरल VIDEO देख भड़क उठी पब्लिक

67

सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गुस्से से भर गए हैं. इसमें अस्पताल का एक कर्मचारी बिस्तर पर लेटे बुजुर्ग मरीज को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में कर्मचारी को मरीज के पेट पर बार-बार कोहनी से वार करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर वीडियो शेयर कर प्रोफेसर सुधांशु त्रिवेदी नाम के यूजर ने दावा किया कि आरोपी एक डॉक्टर है. उन्होंने लिखा है, ‘लोगों ने डॉक्टर को भगवान का दर्जा किया है, लेकिन यहां डॉक्टर शैतान के रूप में है, देखिए.’ हालांकि, लोगों का मानना है कि आरोपी डॉक्टर नहीं, बल्कि वार्ड बॉय या अन्य स्टाफ है. लेकिन 20 सेकंड की इस क्लिप ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है. लोग कह रहे हैं कि अपने मरीज के कभी भी अकेला न छोड़ें.

वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल स्टाफ को मरीज के बिस्तर के पास लगे पर्दे को पहले हटाते, फिर बंद करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह मरीज के पेट पर कोहनी से वार करना शुरू कर देता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मरीज बेबस होकर उसकी मार को सहता रहता है. शुक्र है कि कर्मचारी की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वरना किसी को भी इस घटना पर यकीन नहीं होता. हालांकि, जैसे ही शख्स की नजर कैमरे पर पड़ती है वह मौके से भाग निकलता है.

यहां देखें वीडियो, जब मरीज को अस्पताल के स्टाफ ने बुरी तरह पीटा

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना बुधवार 19 जून की है. हालांकि, घटना का सटीक स्थान अज्ञात है और मरीज के साथ क्रूर व्यवहार करने वाले व्यक्ति की पहचान भी नहीं हो पाई है. मरीज के प्रति स्टाफ के अमानवीय कृत्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग आरोपी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

एक यूजर ने कमेंट किया है, ऐसे लोग डॉक्टर नहीं, शैतान कहलाने के हकदार हैं. वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, यह डॉक्टर नहीं बल्कि नर्सिंग स्टाफ है. लेकिन उसने जो भी किया वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, डॉक्टरों के बारे में झूठ फैलाना बंद कीजिए. वह वार्ड बॉय है. एक और यूजर ने लिखा है, यह शख्स जो भी है बचना नहीं चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.