Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

बेगूसराय में कपड़ा व्यवसायी का मर्डर, बदमाशों ने गोलियों से भूना

25

बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसाय को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों के इस बेखौफ रवैये को देखकर इलाके में सन्नाटा है. व्यवसायी की हत्या की सूचना मिलते ही घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. व्यवसायी के घरवालों ने अस्पताल में जाकर खूब हंगामा भी किया.हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस, व्यवसायी की हत्या की पीछे की वजह पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर और लोगों से पूछताछ कर रही है.

कपड़ा व्यवसायी दुकान बंद कर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था. तभी अपराधियों ने लोहिया नगर ओवर ब्रिज पुल पर घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल था.

प्रेम विवाह भी हो सकती है हत्या की वजह

यह घटना लोहिया नगर ओवर ब्रिज पुल के पास की है. मृतक कपड़ा व्यवसायी गोपाल दास अशोक नगर पोखरिया के रहने वाले थे. घरवालों के मुताबिक, गोपाल दास राजौरा अपने कपड़े का दुकान खुद चलाते थे. रोज की तरह घटना वाले दिन भी वह अपनी दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान बाइक से सवार होकर दो बदमाश आए और गोली मारकर व्यवसायी की हत्या कर दी.

इस मामले में घरवालों की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. इस मामले में सदर डीएसपी भास्कर रंजन कुमार ने बताया है कि लोहिया के ओवर ब्रिज पुल पर मोटरसाइकिल सवार एक कपड़ा व्यवसाय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पूछताछ में पता चला कि मृतक गोपाल दास अपने गांव की एक युवती के साथ ही प्रेम विवाह किया था. गोपालदास के इस कदम से उनके परिवार में कोई खुश नहीं था. प्रेम विवाह को लेकर मृतक गोपाल दास के माता-पिता सहित परिवार के सभी लोग नाराज थे. प्राथमिक जांच में मिले इस एंगल से भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.