Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, 4 लोगों के खातों से उड़े 14.87 लाख रुपये— बुजुर्ग भी बने शिकार झारखंड के स्टार रग्बी खिलाड़ी अजित नाग का भारतीय अंडर-20 टीम में चयन, भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्प... रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर... बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग

NEET पेपर लीक: बिहार के बाद महाराष्ट्र से जुड़े तार, लातूर के 2 शिक्षकों से पूछताछ

48

नीट यूजी का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही रही. विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. सड़कों पर छात्र और उनके अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं अब इस मामले में बिहार कनेक्शन के बाद महाराष्ट्र कनेक्शन भी सामने आया है.

नीट पेपर लीक मामले में नांदेड़ एटीएस ने दो शिक्षकों को महाराष्ट्र के लातूर से हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए दोनों शिक्षकों में से एक लातूर और दूसरा सोलापुर में काम करने वाला बताया जा रहा है. दोनों ही जिला परिषद स्कूलों में शिक्षक हैं. नांदेड़ एटीएस द्वारा दोनों शिक्षकों से काफी देर तक पूछताछ की गई उसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया. एटीएस सूत्रों के मुताबिक अगर जरूरत पड़ेगी तो दुबारा से दोनों शिक्षकों पूछताछ की जा सकती है.

निजी कोचिंग चलाने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक एटीएस ने लातूर में निजी कोचिंग चलाने वाले दो शिक्षकों को हिरासत में लिया है. इन दोनों शिक्षकों के नाम संजय जाधव और जलील पठान हैं. संजय जाधव चाकूर तालुका के बोथी का रहने वाला है और सोलापुर जिले के टाकली में एक जिला परिषद स्कूल में शिक्षक है. वहीं जलील पठान लातूर के पास कातपुर में एक जिला परिषद स्कूल में शिक्षक हैं. ये दोनों लातूर में प्राइवेट कोचिंग क्लास चलाते हैं.

शिक्षकों से पूछताछ में जुटी ATS

लातूर में NEET परीक्षा की तैयारी के लिए राज्य भर से हजारों छात्र आते हैं. बताया जा रहा है कि इसी का फायदा उठाकर नीट परीक्षा का पेपर लीक करने का रैकेट लातूर में चलाने का शक जांच एजेंसियों को है. मामले की जांच के दौरान एटीएस की टीम ने लातूर में दो जगहों पर छापेमारी कर शनिवार रात दोनों शिक्षकों को हिरासत लिया है. फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. एटीएस को शक है कि नीट पेपर लीक मामले में दोनों शिक्षक शामिल हैं. नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है.

इन राज्यों से भी जुड़े तार

इससे पहले बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से नीट पेपर लीक के तार जुड़ चुके हैं. इन जगहों से कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. वहीं अब अन्य राज्यों से भी लीक के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेपर लीक का यह गिरोह पूरे देश में फैला हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.