Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

पत्नी को ‘नशीला ड्रिंक’ पिलाया, फिर पति ने दोस्त को सौंप दिया…पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

45

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि पति ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और दोस्त से दुष्कर्म करवाया. यही नहीं, उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति का गांव के ही एक युवक से दोस्ती है. दोनों हर जगह साथ में आते-जाते हैं. यही नहीं, कारोबार भी साथ में करते हैं. पैसों के लेनदेन भी करते हैं. कुछ दिन पहले मेरे पति ने अधिक लाभ की लालसा में मुझसे कहा कि तुम मेरे दोस्त के साथ संबंध बना लो. मैं हैरान रह गई कि मेरे पति यह क्या कह रहे हैं. मैंने इसे मानने से इनकार कर दिया और साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की बात कहेंगे तो पुलिस से शिकायत करुंगी.

पीड़िता ने पति पर लगाए आरोप

पीड़िता का आऱोप है कि बीती रात पति ने मुझे बुलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया. मैं उसको पीते ही सो गई. इसी बीच, उन्होंने अपने दोस्त को बुला लिया और दोनों लोगों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. यही नहीं, वीडियो भी बना लिया. मुझे होश आया तो उन लोगों ने वीडियो दिखाई. मेरा अश्लील वीडियो उनके मोबाइल में था. महिला ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

क्या बोले एसपी?

इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला को चिकित्सकिय जांच जांच के लिए भेजा गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.