Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

सागर में बेकाबू कार ने खेला मौत का खेल, दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

73

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है इस हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार की है, यह घटना नरयावली थाना क्षेत्र में आने वाली सागर खुरई रोड़ की है। यहां तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो बाइक में टक्कर मार दी।

जिसमें एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई।

हादसे के बाद कार में सवार लोग कार को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को जब्त कर लिया है। कार में बीयर की बोतल भी मिली हैं यह कार सागर के सराफा व्यापारी की बताई जा रही है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.