Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

सिर्फ इसलिए पीछे नहीं हट सकता… इंदिरा गांधी पर अब क्या बोले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी?

20

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी लगातार सुर्खियों में हैं. केरल में बीजेपी का खाता खोलने वाले सांसद सुरेश गोपी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता इंदिरा गांधी को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया मानते हैं. साथ ही उन्होंने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के. नयनार को अपना राजनीतिक गुरु बताया.

सांसद सुरेश गोपी शनिवार को पुनकुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिर के दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने अपने गुरू को श्रद्धांजलि दी और मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके इस दौरे को राजनीति से न कनेक्ट किया जाए. बीजेपी के नेता के इस बयान के बाद वो सुर्खियों में आ गए, जिसके बाद आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने इस बयान पर सफाई पेश की.

सुरेश गोपी ने पेश की सफाई

सुरेश गोपी ने कहा कि मेरे पिता का परिवार कांग्रेस से था, मेरी मां के परिवार ने केरल में जनसंघ के गठन के लिए काम किया. मैं खुद एसएफआई में था. उन्होंने आगे कहा कि एसएफआई पार्टी का साथ छोड़ने के पीछे की वजह राजनीतिक नहीं थी, यह निर्णय मैंने अपनी भावना की वजह से लिया था. उन्होंने कहा मैं सनातन धर्म का पालन करता हूं. इंदिरा गांधी पर दिए बयान के बाद सफाई पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि इंदिरा गांधी कांग्रेस से हैं, मैं उन्हें स्वतंत्रता के बाद उनकी मृत्यु तक भारत का वास्तविक आर्किटेक्ट कहने से पीछे नहीं हट सकता.

बीजेपी के प्रति हमेशा वफादार

हालांकि जब शनिवार को वो पुनकुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिर के दौरे पर गए थे तभी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि किसी भी नेता की तारीफ को उनका राजनीतिक विचार नहीं माना जा सकता. साथ ही उन्होंने कहा था कि वो बीजेपी के प्रति हमेशा वफादार रहेंगे.

ऐतिहासिक जीत की थी हासिल

केरल में पहली बार बीजेपी का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. मलयाली एक्टर सुरेश गोपी ने सीपीआई पार्टी को मात दी. सुरेश गोपी ने 412338 वोट पाकर शानदार जीत हासिल की थी. उन्होंने CPI के वीएस सुनील कुमार को 74686 हजार वोटों से हराया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.