Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

सिक्किम में बारिश बनी मुसीबत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 1,200 टूरिस्ट को निकाला जाएगा बाहर

40

नॉर्थ ईस्ट के शहर सिक्किम में लगातार मौसम बिगड़ता जा रहा है. बिगड़ते मौसम के चलते सड़कों पर पानी भर गया है. भूस्खलन हो रहा है, घर ढह गए हैं, मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया है, जिसकी वजह से वहां फंसे लोगों से संपर्क साधना भी मुश्किल हो गया है, पूरे शहर में तबाही का मंजर है. इसी बीच सिक्किम में फंसे टूरिस्ट को लगातार सुरक्षित शहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अगर मौसम ठीक रहा तो सिक्किम के मंगन जिले में फंसे 1,200 से ज्यादा टूरिस्ट को आज यानी रविवार को सिक्किम से बाहर निकाला जा सकता है. बयान में कहा गया कि सिक्किम के टूरिस्ट और नागरिक उड्डयन मंत्री शेरिंग थेंडुप भूटिया, सिक्किम में फंसे टूरिस्ट को रेस्क्यू करने का काम लगातार देख रहे हैं. हालांकि, शनिवार शाम को जारी बयान में कहा गया कि मौसम अगर सामान्य रहा तो सिक्किम के लाचुंग से पर्यटकों को एयरलिफ्ट और सड़क रास्ते के जरिए रेस्क्यू करने का काम रविवार को शुरू किया जाएगा.

कितने पर्यटक फंसे

पर्यटन और नागरिक उड्डयन सचिव सीएस राव ने बताया कि सिक्किम में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है, बारिश की वजह से सड़क खस्ता हाल हो गई है, दूसरी तरफ किसी से भी संपर्क साधना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा है. सीएस राव ने इसी बीच जानकारी दी कि 15 विदेशियों सहित लगभग 1,215 पर्यटक पिछले एक हफ्ते से लाचुंग शहर में फंसे हुए हैं.

6 लोगों की हुई मौत

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सिक्किम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अब तक कम से कम छह लोगों की मौत हो गई हैं. जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया है. पूरे शहर में जान और माल का भारी नुकसान हुआ है. लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगहों में अंधेरा पसरा हुआ है, कई क्षेत्रों में बिजली की तार टूट गई है और बिजली नहीं आ रही है, साथ ही मोबाइल नेटवर्क भी भारी बारिश से बाधित हुए हैं और वहां फंसे लोगों से संपर्क साधना मुश्किल हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.