Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

पिछले हफ्ते कितना कमा गई LIC-SBI, नुकसान में रही TCS और ICICI

38

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. खास बात तो ये है कि शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड भी ​कायम किया. नई सरकार की कैबिनेट तैयार हो गई है और सभी मंत्रालय भी बंट गए हैं. ऐसे में सरकारी कंपनियों के शेयर में तेजी भी देखने को मिली है और उनके मार्केट कैप में भी इजाफा हुआ है. पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी को हुआ है. वैसे एसबीआई के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

अगर टॉप 10 कंपनियों को देखें तो सिर्फ 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 85,582.21 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि पांचों कंपनियों को कुल मिलाकर बाजार मूल्यांकन से 84,704.81 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. इसका मतलब है कि फायदे और नुकसान वाली परस्थितियों में ज्यादा अंत नहीं है. पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 फीसदी चढ़ गया. 30-शेयर बैरोमीटर 13 जून को 77,145.46 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. आइए समझने की कोशिश की करते हैं कि आखिर किप पांच कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है और किन पांच कंपनियों को नुकसान.

इन कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा

    1. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के वैल्यूएशन में सबसे ज्यादा 46,425.48 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और कुल मार्केट कैप बढ़कर 6,74,877.25 करोड़ रुपए हो गया.
    2. देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक का एमकैप 18,639.61 करोड़ रुपए बढ़कर 12,14,965.13 करोड़ रुपए हो गया.
  1. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 10,216.41 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे उसका वैल्यूएशन 19,98,957.88 करोड़ रुपए हो गया.
  2. देश का सबसे बड़ा सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 9,192.35 करोड़ रुपए बढ़कर 7,49,845.89 करोड़ रुपए हो चुका ळै.
  3. वहीं दूसरी ओर मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का एमकैप 1,108.36 करोड़ रुपए बढ़कर 8,11,524.37 करोड़ रुपए हो गया.

इन कंपनियों के मार्केट कैप में नुकसान

  1. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 22,885.02 करोड़ रुपए घटकर 5,82,522.41 करोड़ रुपए हो गया.
  2. देश की सबसे बड़ीर आईटी कंपनी टीसीएस का एमकैप 22,052.24 करोड़ रुपए घटकर 13,86,433.05 करोड़ रुपए हो गया है.
  3. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस का एमकैप 18,600.5 करोड़ रुपए घटकर 6,18,030.37 करोड़ रुपए रह गया.
  4. देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन 11,179.27 करोड़ रुपए घटकर 7,77,795.90 करोड़ रुपए हो गया है.
  5. वहीं दूसरी ओर देश की बड़ी कंपनियों में शुमार आईटीसी का वैल्यूएशन 9,987.78 करोड़ रुपए कम होकर 5,38,216.34 करोड़ रुपए रह गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.