Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बिहार: दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बुलेट में टक्कर, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

44

बिहार के दरभंगा जिले में ट्रक और बुलेट के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस सड़क हादसे में बुलेट सवार दो भाइयों की मौत हो गई है. इस हादसे का शिकार हुए दोनों भाइयों को इलाज के लिए असपताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों के घरवालों को जब उनके बेटों की मौत की सूचना मिली तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था. दोनों भाइयों की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शहर से घर लौट रहे थे दोनों

खरूआ पंचयात के इस्लामपुर गांव का रहने वाले मो शाहजंहा उर्फ लाडले और अफजल बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. मृतक मो लाडले अपने घर का इकलौता बेटा था. वह अपने फुफेरे भाई अफजल के साथ शादी के मौके पर अपनी बहन के घर गया था जहां से देर रात दोनों लौट रहे थे, इस दौरान दोनों की बाइक की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिससे एक की मौत मौके पर घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई.

रात के समय पुलिस की टीम गश्त कर रही थी. पुलिस दोनों को उठाकर इलाज के लिए डीएमसीएच में लेकर गयी, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है. दोनों मृतक आपस में ममेरा-फुफेरा भाई हैं. दोनों शहर से अपने घर खूंटवारा लौट रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.