Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स...

कुवैत अग्निकांड में दरभंगा का कालू खान लापता, अगले महीने थी शादी… आने वाला था घर; सदमे में परिवार

93

कुवैत के मंगफ इलाके में बुधवार सुबह चार बजे कई मंजिल की इमारत में भीषण आग लग गई. इस भीषण अग्निकांड में दरभंगा का भी एक शख्स लापता है. लापता शख्स का उसके घरवालों से लंबे समय से कोई संपर्क न हो पाने के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

घरवालों के मुताबिक, कालू नाम का शख्स कुवैत की उसी बिल्डिंग में काम करता था, जिसमें भीषण आग का हादसा हो गया. इस भीषण हादसे का शिकार होने वाले कई भारतीय भी हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का शिकार होने वाले भारतीयों में केरल के लोग ज्यादा हैं.

रात 11 बजे हुई थी आखिरी बातचीत

घरवालों के मुताबिक, कालू से हादसे के एक रात पहले 11 बजे तक बातचीत हुई थी, उसके बाद यह हादसा हो गया. घरवालों को जब इस हादसे की सूचना मिली तब उन्होंने कालू से बात करने की कोशिश की. कालू के घरवालों ने कुवैत में रह रहे कालू के पहचान के लोगों से भी उसके बारे में पूछा, लेकिन कालू का किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. सभी घरवाले बहुत परेशान हैं. कालू के घरवालों ने दूतावास से भी संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने पासपोर्ट की कॉपी मंगवाई है, जिसे भेज दिया गया है. अधिकारियो ने कहा कि कोई इनपुट मिलने पर जानकारी दी जाएगी.

कालू खान की मां मदीना खातून ने कहा कि दो साल पहले कालू कुवैत गया था और अंतिम बात कल रात को हुई थी,बोला था की पैसा भेजेंगे, जिससे घर में बिजली का कनेक्शन करा लेना. घर में शादी भी होनी थी, जिसके लिए अगले महीने के पांच तारीख को आना था, तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा कालू खां है. अब कालू का कोई पता नहीं चल पा रहा है. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, कि उससे बात हो जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.