Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

वडोदरा में CM आवास योजना में मुस्लिम परिवार को मिला घर, लोगों ने दी भूख हड़ताल की धमकी

17

वडोदरा के हरनी स्थित मुख्यमंत्री आवास योजना में एक मुस्लिम परिवार को मकान आवंटित किए जाने पर हंगामा शुरू हो गया है. सोसायिटी में बाकी निवासियों ने इस मकान के आवंटन का विरोध करना शुरू कर दिया है. लोग मुस्लिम परिवार के आवंटन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. हरनी की इस रेजिडेंशियल सोसायटी का नाम मोटनाथ रेजीडेंसी है. यहां रहने वाले नागरिकों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लोगों का आरोप है नगर पालिका हिंदू इलाके में मुस्लिम को मकान आवंटित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है.

मोटनाथ रेजीडेंसी में रहने वाले लोगों ने इस संबंध में नगर निगम को ज्ञापन दिया है. लोगों का आरोप है कि नगर पालिका इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसे में स्थानीय लोगों ने भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. और कहा है कि नगर पालिका जल्द से जल्द मुस्लिम परिवार के नाम आवंटित आवास को रद्द करे. लोगों ने यहां अशांत एक्ट लागू होने का भी हवाला दिया है.

नगर पालिका ने रखा अपना पक्ष

सोसायिटी के लोगों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए मामले में नगर पालिका के अफोर्डेबल हाउसिंग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नीलेश परमार ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि इस भवन के दस्तावेज 2018 में पास हुए थे. उस वक्त अशांत एक्ट लागू नहीं था. चूंकि सरकारी योजनाओं में धर्म के आधार पर कोई आवंटन नहीं होता इसलिए इसमें नगर पालिका की कोई जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर लोकल निवासी मिलकर कोई हल निकालते हैं तो वही बेहतर होगा.

मुस्लिम महिला ने सुनाई अपनी कहानी

वहीं मुस्लिम महिला का कहना है कि वह शुरू से ही ऐसे इलाके में रही है, जहां सभी संस्कृति के लोग रहते हैं. महिला का कहना है उसका 12 साल का एक बेटा है. लोगों के विरोध को देखते हुए महिला ने निराशा जताई है और कहा है कि वह अपने बेटे को लेकर आखिर अब कहां जा सकती है. उसका कहना है वह अपने बेटे को एक बेहतर माहौल देना चाहती है.

जानें क्या है ये पूरा मामला?

मामला साल 2017 का ही है. उद्यमिता और कौशल विकास मंत्रालय की एक शाखा में काम करने वाली 44 साल की मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत यहां एक आवास आवंटित हुआ. यह आवास हरनी में वडोदरा नगर निगम के एलआईजी आवासीय परिसर में स्थित है. यहां कुल 462 फ्लैट्स हैं. 461 फ्लैट्स हिंदू परिवार को अलॉट हुए जबकि केवल एक मुस्लिम परिवार को. लेकिन जैसे ही यहां के लोगों के इसकी जानकारी मिली, सबने विरोध करना शुरू कर दिया.

सबसे पहले यहां के 33 निवासियों ने जिला कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को एक लिखित शिकायत भेजी. इस शिकायत में उन्होंने आशांति की आशंका का हवाला दिया. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि कॉम्प्लेक्स में एकमात्र मुस्लिम आवंटी है इसके बावजूद विरोध कम नहीं हुआ. धीरे धीरे यहां विरोध करने वालों की संख्या बढ़ती गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.