Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

भिंड: दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत, 84 को उल्टी दस्त की शिकायत, एक्टिव हुआ पीएचई विभाग

40

भिंड जिले के फूप कस्बे में नगर पालिका की नल लाइन की दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 80 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत आ रही है। बीमार फैलने के बाद भिंड जिला प्रशासन हरकत में आया और पानी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था, विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके राजपूत ने बताया कि नई और पुरानी दोनों पाइपलाइन की पानी सप्लाई से लिए गए सैंपलों पीएचई विभाग की जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में 6 सैंपलों के 12 टेस्ट किए गए थे जिनमें से दो सैंपलों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है।

जांच में नाइट्रेट की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक पाई गई है। सामान्य रूप से 45 मिलीग्राम पर लीटर सामान्य रूप से नाइट्रेट तत्व पाया जाता है लेकिन जांच उपरांत 175 मिलीग्राम पाया गया है, साथ ही दूसरी जांच में ई-कोली नाम का बैक्टीरिया पाया गया है जिसके चलते प्रशासन अब दोबारा सैंपल करवा रहा है। नाइट्रेट और बैक्टीरिया फ्री होने के बाद ही पानी को नगर में सप्लाई कराया जाएगा। तब तक अन्य स्रोतों से वार्डों में पानी की आपूर्ति जारी रहेगी।

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि समाचारों में लगातार बताया जा रहा है कि आरो के पानी के सैंपल जांच में भेजे गए हैं। यह खबर भ्रामक और असत्य है क्योंकि स्थानीय लोग नल जल योजना के तहत डाली गई नई पाइप लाइन को ही आरो की लाइन बोलते हैं। उसी से सैंपल लिए गए थे ना कि किसी घर की आरो मशीन के पानी के सैंपल लिए गए।

श्रीवास्तव ने आगे बताया कि उल्टी दस्त की बीमारी से पूरी तरीके से कस्बे में काबू पा लिया गया है और साथ ही डॉक्टरों की एक टीम को आंगनवाड़ी में तैनात किया गया है। अगर किसी की तबीयत बिगड़ती भी है तो उसे अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। उसका वहीं पर इलाज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.