Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

महाराष्ट्र: नागपुर की बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल

32

नागपुर शहर में एक विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के दौरान कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में से कम से कम 4-5 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. विस्फोट की सूचना के बाद कई दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे हैं और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

नागपुर के धमाना इलाके में स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में करीब डेढ़ बजे यह ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों तक इसकी गूंज सुनाई दी है. ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिसका धुंआ कई किलोमीटर दूर तक देखा गया. स्थानीय लोगों ने ब्लास्ट की सूचना दमकल को दी जिसके बाद आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू चलाकर अभी तक कुछ झुलसे हुए मजदूरों का बाहर निकाला है जिन्हे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.

करीब 2 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. अभी भी दमकल की गाड़ियों मौके पर हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है. जब फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ उस वक्त कई मजदूर अंदर ही मौजूद थे जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. मृतकों में भी 4 महिलाएं बताई जा रही हैं. हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है. मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं.

यह फैक्ट्री नागपुर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. घटना के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है विस्फोट कितना भीषण रहा होगा. यहां कुछ लोग रेस्क्यू में लगे हुए हैं और पास में ही कुछ झुलसे हुए लोगों को लिटाया गया है जिनकी हालत गंभीर दिखाई दे रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.