Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

‘सनातनियों से अपील पलायन को रोको’… जयपुर में हिंदू परिवारों ने लगाए पोस्टर

30

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिंदू परिवारों के पलायन को रोकने के लिए पोस्टर लगे हैं. ये पोस्टर शहर के शास्त्री नगर इलाके में स्थित शिवाजी कॉलोनी में घरों के बाहर लगाए गए हैं. पोस्टरों में हिंदू परिवारों ने लिखा है कि, “सनातनियों से अपील है कि पलायन को रोकें.” हिंदू परिवारों ने पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटर दिया है कि अगर आठ दिन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, लेकिन सवाल ये कि आखिर जयपुर को ये किसकी नजर लगी कि लोग पलायन की बात कर रहे हैं.

जयपुर वो शहर है, जिसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है. यहां गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की जाती है, लेकिन अब यहां की फिजा में भी लोग खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे और पलायन की बात कह रहे हैं. मामला शहर के शास्त्री नगर इलाके में स्थित शिवाजी कॉलोनी का है, जहां के हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर पलायन को रोकने वाले पोस्टर्स लगाए हैं. इन पोस्टर्स पर लिखा है कि, “सनातनियों से अपील है कि पलायन को रोकें, सभी सनातन भाई-बहनों से निवेदन है कि अपने घर गैर हिंदुओं को न बेचें.”

कॉलोनी में पत्थरबाजी और लड़कियों से छेड़छाड़

शिवाजी कॉलोनी में रह रहे हिंदू परिवारों ने बताया कि वो काफी सालों से यहां रह रहे हैं, लेकिन अब ये कॉलोनी सुरक्षित नहीं रह गई है. यहां कभी पत्थरबाजी होती है तो कभी उनकी बच्चियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. अब उन लोगों की पलायन जैसी नौबत आ गई है, लेकिन जो लोग घर बेच रहे हैं, उनसे पोस्टर लगाते हुए अपील की गई है कि अपने घर गैर हिंदुओं को न बेचें.

कॉलोनी के लोगों ने थाने में की शिकायत

फिलहाल पूरा मामला थाने पहुंच चुका है. शिवाजी कॉलोनी के लोगों ने भट्टा बस्ती थाने पहुंचकर थानाधिकारी को शिकायत पत्र दिया है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन आठ दिन के अंदर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह लोग प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे. वहीं भट्टा बस्ती थानाधिकारी ने कहा कि कॉलोनी वासियों की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.