Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनियाभर में छाए बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है: पीसी यूजर्स के लिए ... नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी: ₹2,400 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा भाव... 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह बनाए गए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने जारी किया 'पीडीए का प्रणपत्र': मंच पर आजम खान और अवधेश प्रसाद... पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर चर्चा तेज: भारत में बैन ... हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का विशेष महत्व: दांपत्य जी... दिल्ली में बीजेपी द्वारा आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' सेमिनार में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह: बोले—... जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन के आवेदनों ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड: 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पूरी ... लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'संविधान रक्षा मार्च' में लिया हिस्सा: सांसद इमरान मस... भागलपुर कैंप जेल में 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी रामाश्रय यादव की संदिग्ध मौत: जेल प्रशासन के दावों को ...

जनसुनवाई की नई व्यवस्था के पहले दिन अव्यवस्था, कलेक्टर ने जमीन पर बैठ कर सुनी दिव्यांग की बात

54

मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी।

आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई प्रारंभ हुई है। इस मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई की व्यवस्था में बदलाव किया गया जिसके चलते आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल पहले एक ही कक्ष में सभी अधिकारी बैठते थे जहां आवेदक पहुंचकर अपनी समस्या बताते थे लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को अलग-अलग अधिकारियों के कक्ष में जाना होगा। इसके लिए समाधान केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी लेकिन यहां काफी समय लग रहा था। लंबी कतार के कारण आवेदक परेशान होते रहे अपर कलेक्टर सपना लोवंशी और रोशन राय के अलावा कलेक्टर आशीष सिंह ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी माना कि पहला दिन होने से थोड़ी परेशानी थी लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से आवेदकों का जल्द से जल्द निराकरण होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.