Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

बॉलीवुड में इस खान के बेटे संग डेब्यू करने के लिए श्रीलीला ने ठुकरा दी थी साउथ सुपरस्टार की फिल्म

23

एक्ट्रेस श्रीलीला ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने रवि तेजा से लेकर महेश बाबू तक के साथ फिल्में की हैं. 22 साल की श्रीलाला ने 2017 में तेलुगू फिल्म ‘चित्रांगदा’ से डेब्यू किया था. इसके बाद से वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में उन्होंने विजय थलपति की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलीला को विजय थलपति की फिल्म G.O.A.T के लिए एक आइटम सॉन्ग ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था. जब उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकराया तो हर कोई हैरान हो गया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. हालांकि तब इस क्यों का जवाब नहीं मिल पाया था. लेकिन उनके रिजेक्ट करने की वजह अब सामने आई है. दरअसल बताया जा रहा है कि उन्होंने बॉलीवुड में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेब्यू करने की वजह से फिल्म के ऑफर को ठुकराया था.

इब्राहिम और श्रीलीला

इब्राहिम जल्द ही काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी करण जौहर को असिस्ट किया था. वहीं फिल्म ‘सरज़मीन’ के साथ वो अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे, जिसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है. लेकिन इसी बीच इब्राहिम अपनी दूसरी फिल्म की ओर भी बढ़ चुके हैं इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला नजर आ सकती हैं.

ये होगा फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम फिलहाल के लिए ‘दिलेर’ बताया जा रहा है. फिल्म को कुणाल देशमुख डायरेक्ट करेंगे. वहीं इसे मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जाएगा. इसकी शूटिंग भी इसी साल अगस्त से शुरू हो सकती है. हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक फिल्ममेकर या एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बात अगर श्रीलीला की बाकी फिल्म की करें तो उनको लेकर कहा जा रहा था कि वो ‘पुष्पा 2’ में भी एक आइटम सॉन्ग में दिख सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.