Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भाई-बहन एक साथ बने डिप्टी कलेक्टर, बहन नायब तहसीलदार, भाई ने टीसीएस की नौकरी छोड़ी

75

उज्जैन। उज्जैन में एक भाई-बहन ने मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा एक साथ पास की और फिर दोनों का डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन हुआ। बहन की 14वीं और भाई की 21वीं रैंक आई। बहन राजनंदनी ठाकुर वर्तमान में नायब तहसीलदार है और भाई अर्जुनसिंह ठाकुर ने मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए टीसीएस की नौकरी छोड़ी। इंजीनियरिंग कालेज में पदस्थ प्रो. डा. वायएस ठाकुर के पुत्र अर्जुनसिंह ठाकुर व पुत्री राजनंदनी सिंह ठाकुर ने मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। दोनों का चयन एमपी पीएससी में हुआ।

राजनंदनी की 14वीं और अर्जुनसिंह की 21वीं रैंक बनी। राजनंदनी वर्ष 2020 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुई और वर्तमान में वह सीहोर में पदस्थ हैं। अर्जुनसिंह की भी टीसीएस में नौकरी लग गई, लेकिन उन्होंने नौकरी न करते हुए अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करते रहे। दोनों ने मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा एक साथ पास की।

दोनों का एक साथ डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन हुआ। दोनों भाई बहन ने अपनी पढ़ाई क्रिस्ट ज्योति स्कूल में 12वीं तक की। इसके बाद भोपाल से इंजीनियरिंग की। राजनंदनी बास्केट बाल की स्टेट प्लेयर भी रही है। अर्जुन ने बताया कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे लगातार मेहनत करते रहे।

मोबाइल, सोशल मीडिया से भी लगभग दूरी बनाए रखे। आवश्यक खबरें और जानकारी के लिए ही मोबाइल का उपयोग किया। प्रतिदिन लगातार 8 से 10 घंटे पढ़ाई पर ध्यान दिया।

राजनंदनी ने भी नायब तहसीलदार की नौकरी करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखी। हालांकि यह काम बहुत मुश्किल था, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त समय निकाल कर पढ़ाई पर ध्यान दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.