Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

ड्रीम गर्ल बनकर पहले करता था मीठी-मीठी बातें, फिर ब्लैकमेल कर लड़कों से वसूलता था मोटी रकम…

19

भोपाल। आप सभी ने ड्रीम गर्ल मूवी तो जरूर देखी होगी। मूवी में एक्टर आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज में लोगों से बात करते हैं और उनसे दोस्ती कर लेते हैं। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में सामने आया है। यहां पर एक आरोपी ने लड़की की आवाज निकाल कर कई लोगों के साथ ठगी की है। आरोपी को यह आइडिया ड्रीम गर्ल मूवी देख कर ही आया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और लड़कों से बातचीत शुरू कर दी और मोबाइल नंबर लेकर लड़की की आवाज में उनसे बात करने लगा फिर शादी का दबाव बनाकर रुपए ऐंठ लेता था।

लालघाट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लालघाट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालघाट इलाके में रहने वाले एक युवक ने शिकायत की थी कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवती शिवानी से दोस्ती हुई थी। लेकिन इस युवती को उसने कभी नहीं देखा था। एक दिन शिवानी ने उस से कुछ पैसे मांगे भरोसा कर युवक ने उसको पैसे दे दिए। इसके बाद शिवानी उस पर शादी करने का दवाब डालने लगी और शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की भी धमकी दे रही थी। शिवानी को फोन पे के माध्यम से युवक ने कुछ पैसे और दे दिए। फिर कुछ दिन बाद एक युवक पीड़ित युवक को मिला और बताया कि वह शिवानी का भाई है और शिवानी ने फांसी लगा ली है।

उसके इलाज के लिए उसको पैसों की जरूरत है। डर के कारण पीड़ित युवक ने लाल घाटी चौराहा पर 70 हजार रुपए अपने आप को शिवानी का भाई बताने वाले युवक को दे दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है आरोपी का नाम आशु उर्फ अजय उर्फ छोटू है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसने ड्रीम गर्ल फिल्म देखी थी जिसके बाद उसको आइडिया आया और वह युवकों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देने लगा। वह लड़की की आवाज में बात करता था। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अब तक की पूछताछ में करीब एक दर्जन युवकों को ठगने की बात स्वीकार की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.