Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अलीगढ़ में टेलर की बेटी बनेगी डॉक्टर, NEET परीक्षा में ऐसे मारी बाजी; जानें अल्फिया खान की सफलता का राज

105

 शीर्ष मेडिकल संस्थानों में दाखिले कि लिए इस साल हुई यूजी नीट की परीक्षा का परिणाम आ चुका है. घोषित परिणाम में उत्तर प्रदेश के छात्रों ने सफलता हासिल कर बुलंदियों के झंड़े गाड़कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. ऐसे ही यूपी के होनहार छात्र हैं अलीगढ़ की रहने वाली अल्फिया खान और लखनऊ के रहने वाले आयुष नौगरिया और आर्यन यादव.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए गए नीट यूजी 2024 के परिणामों में दर्जी की बेटी ने बाजी मारी है. अलीगढ़ के जमालपुर हमदर्दनगर में रहने वाली अल्फिया खान ने पारिवारिक हालातों और चुनौतियों से जूझते हुए अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. अल्फिया खान ने नीट यूजी के परिणामों में 720 अंकों में से 691 अंक पाकर ऑल इंडिया में 4216 रैंक हासिल की है.

टेलर की बेटी हैं अल्फिया खान

अल्फिया ने बताया कि उनके पिता इरफान खान टेलर हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है. लेकिन तमाम चुनौतियों और हालातों से जूझते हुए उन्होंने जो सपना देखा था, वह अब सच होता हुआ दिखाई दे रहा है. अल्फिया ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं और इसके लिए वह काफी मेहनत और लगन के साथ जुटी हुई हैं. नीट यूजी 2024 में दाखिला लेने के बाद दो साल तक उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट से अपनी तैयारी की. कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ-साथ माता-पिता के सहयोग और टीचर्स के समझाए गए कॉन्सेप्ट्स के कारण उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है.

नीट टॉपर्स लखनऊ के लड़के

इस साल की नीट परीक्षा के टॉपरों में लखनऊ के दो लड़कों ने भी अपना नाम दर्ज कर अपने परिवार और जिले के साथ पूरे सूबे का नाम रोशन किया है. दोनों होनहोर छात्रों ने 720 में 720 अंक प्राप्त किए हैं. पहले छात्र का नाम आयुष नौगरिया तो दूसरे टॉपर का नाम आर्यन यादव है.

टॉपर्स की स्ट्रेटेजी

दोनों टॉपर्स के अनुसार उन्होंने एक टाइम टेबल बनाया था. उसके अनुसार दोनों ने उस विषय को पहले महत्व दिया जिसमें वे कमजोर थे. लेकिन उस एक विषय में ज्यादा पढ़ाई के साथ उस विषय पर भी पूरा ध्यान दिया जिसमें वह अच्छे थे. इस सबके साथ दोनों ने पिछले सालों के नीट परीक्षा के पेपर भी सॉल्व किए. इस कारण उन्हें नीट परीक्षा का ट्रेंड पता चला और अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.