Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

गोसलपुर में बरने नदी के किनारे खदान धंसकी, मंदिर निर्माण के लिए ले जा रहे थे रेत

16

जबलपुर। गोसलपुर के कटरा रमखिरिया के बरनू नदी के किनारे बुधवार को रेत खदान धसकने से तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में रेत और मिट्टी में दबकर मरने वालों में मां-बेटे समेत तीन लोग है। वहीं तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ही परिवार के यह सभी लोग वहां रेत निकाल रहे थे। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए रेत की निकासी हो रही थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार के कहने पर रेत की खोदी जा रही थी। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

सुबह 11 बजे हुए हादसा

 

गोसलपुर पुलिस ने बताया कि गोसलपुर के कटरा रमखिरिया में बरने नदी है। नदी के सूख जाने पर वहां रेत जमा हो जाती है। जिसका टीला बन जाता है। सुबह कटरा निवासी मुन्नीबाई (52) समेत उसका बेटा मुकेश (29) व परिवार की ही खुशबू (25), सावित्री (35), चांदनी (20) और राजकुमार खटीक वहां पहुंचे। सभी टीले की खुदाई कर मिट़्टी निकाल रहे थे। एकाएक खदान के ऊपर का हिस्सा भरभराकर उन पर जा गिरा। यह देख वहां चीख पुकार मच गई।

 

जेसीबी से खोजबीन-

हादसे के बाद दबने वालों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। खुशबू, सावित्री और चांदनी को तो जैसे-तैसे निकाल लिया, लेकिन मुन्नीबाई, मुकेश और राजकुमार रेत में नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी को बुलाया गया। जिसके बाद रेत को हटाने का काम शुरू किया गया। रेत हटी, तो लगभग पांच से आठ फीट नीचे मुन्नीबाई, मुकेश और राजकुमार मिट्टी में दबे मिले।

 

अस्पताल में घोषित किया मृत

 

छहों को 108 एम्बुलेंस से सीधे सिहोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मुन्नीबाई, मुकेश और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शवों का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। जांच की जा रही है।

 

धार्मिक स्थल निर्माण के लिए खुदाई

 

घटना में मृत हुए राजकुमार के भाई धर्मेन्द्र और जितेन्द्र से पुलिस ने घटना के सम्बंध में पूछताछ की, तो दोनों ने बताया कि गांव में धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। उसी में रेत लगनी थी। इसलिए राजकुमार समेत अन्य कुदाल और फावड़ा लेकर बरनू नदी की मेड़ के नीचे से रेत निकाल रहे थे। तभी हादसा हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.