Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु... Durg Crime News: दुर्ग जिला अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर भागी लेडी डॉन जसबीर कौर; 1 घंटे मे... Kanker Leopard Attack CCTV: कांकेर के रिहायशी इलाके टिकरापारा में घुसा तेंदुआ; कुत्ते पर हमले की घटन... Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में डीप डिप्रेशन का असर; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का... Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक...

दो ATM मशीनों को उखाड़कर भाग रहे थे बदमाश, तभी हो गई एक चूक, फिर…

46

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एटीएम लूट की दो वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. यहां एक ही रात में लुटेरों ने दो अलग-अलग एसबीआई की एटीएम मशीन लूटने की कोशिश की. लूट के लिए बदमाशों ने दोनों मशीनें उखाड़ ली. आरोपी एक मशीन तो लेकर भाग निकले लेकिन दूसरी वारदात में मशीन उखाड़ने के बाद आरोपियों से चूक हो गई.इस वजह से आरोपी एटीएम को वहीं छोड़ भाग गए. फिलहाल पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

लुटेरों ने एटीएम उखाड़ने की पहली घटना को लहरपुर कोतवाली इलाके में लहरपुर तंबौर मार्ग पर स्थित ग्राम गौरिया प्रहलादपुर में अंजाम दिया.यहां एसबीआई यानि भारतीय स्टेट बैंक शाखा का एटीएम लगा था. इस एटीएम को लुटेरों ने शनिवार रात उखाड़ लिया और अपने साथ किसी एक वाहन में रखकर ले गए. पुलिस का कहना है कि इस एटीएम में करीब 15 लाख कैश थे.

हो गई चूक

पुलिस ने बताया कि एटीएम लूट की दूसरी घटना सदरपुर थाना इलाके में हुई. यहां लुटेरों ने एक एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़ लिया. इसके बाद जब लुटेरे एटीएम मशीन को अपने साथ ले जा रहे थे तो उनसे बड़ी चूक हो गई. एटीएम मशीन बाहर निकलाते वक्त कैबिन के दरवाजे का शीशा टूट गया. इसके बाद मौके पर शोर मच गया. इससे घबराए लुटेरे एटीएम मशीन को वहीं छोड़ भाग गए.

लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

सुबह के समय जब स्थानीय लोगों ने देखा कि एटीएम मशीन बाहर पड़ी है तो उन्होंने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी. वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.