Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर – ट्राली पलटी, 13 की मौत, कई लोग घायल…

62

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। इस ट्रैक्टर ट्राली में 25 लोग सवार थे। जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है। घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए थे और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

वहीं इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

कैबिनेट में साथी श्री @bjpnspbiaora जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.