Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

4 जून को राहुल गांधी की गलतफहमी हो जाएगी दूर- विजयवर्गीय

37

एग्जिट पोल नतीजों को लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चार तारीख को उनकी गलत फहमी दूर हो जाएगी। वह हिंदुस्तान में तो नहीं कहीं बाहर जीत रहे हो तो पता नहीं।

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने कैलाश विजयवर्गीय रविवार रात इंदौर में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे थे। जहां कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सहित राहुल गांधी पर निशाना साधा। एग्जिट पोल के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने एग्जिट पोल द्वारा एनडीए की बनने जा रही सरकार के सवाल पर कहा कि इस बार एग्जिट पोल से ज्यादा अच्छे नतीजें आएगें।

साथ ही राहुल गांधी द्वारा एग्जिट पोल को मोदी पोल कहे जाने पर जवाब देते हुए कहा कि कोई बात नहीं चार तारीख को उनकी गलत फहमी दूर हो जाएगी। उसके बाद क्या करेंगे पता है आपको कहेंगे ईवीएम में गड़बड़ करी हम तो पहले ही मना कर रहे थे। जब वह ईवीएम पर जीत जाते हैं तो कर्नाटक में ईवीएम पर अगरबत्ती लगाकर पूजा करते हैं। हार जाते हैं तो कपड़े फाड़ते हैं।कांग्रेस की 300 सीट से ज्यादा आने के सवाल पर कहा कि कहां आने वाली है हिंदुस्तान में या देश के बाहर क्योंकि हिंदुस्तान से बाहर आ रही तो पता नहीं मुझे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.