Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिहार: बैंक की रकम मिट्टी में दबाई… मैनेजर ही निकला चोर; आखिर क्यों रची थी ऐसी साजिश?

32

बिहार के मुजफ्फरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां फाइनेंस बैंक मैनेजर ने स्टाफ के 2 कर्मचारियों के साथ मिलकर लाखों रुपये चोरी कर डाले. पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 2 लाख 9 हजार 810 रुपये बरामद किए हैं.

पुलिस खुलासे में मालूम हुआ है कि आरोपी मैनेजर और बैंककर्मी कंपनी का 9.76 लाख रुपये हजम करने की साजिश में थे. पुलिस ने 12 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी और अन्य सामग्री भी बरामद की है. जिले के सकरा कस्बा के बाजार स्थित सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा में 31 मई की रात में 2 लाख 9 हजार 810 रुपये की चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था.

बैंके मैनेजर ने रची थी चोरी की साजिश

बैंककर्मी ने थाना सकरा में चोरी की घटना का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर इसकी बारीकी से जांच की. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के वारदात में शामिल बैंक मैनेजर सोनू निगम उर्फ सोनू ठाकुर, सहायक प्रबंधक संतोष कुमार और चालक सुजीत कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ में शाखा प्रबंधक ने बताया कि उसने दोनो कर्मियों के साथ मिलकर कंपनी के गबन किए 9.76 लाख हजम करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

मिट्टी के अंदर छिपाकर रखे थे चोरी के पैसे

इसे छिपाने के लिए इन लोगों ने कुल 11.60 लाख रुपए के चोरी की साजिश रची थी और एफआईआर दर्ज करवाने की योजना बनाई थी. आरोपियों ने लोगों ने पैसे का का इंश्योरेंस करवाया था. पुलिस ने चोरी में उपयोग हुए हथौड़ी और ताले को भी जब्त किया है. चोरी गए रुपये को मीरापुर के सुजीत कुमार ने मिट्टी के अंदर छिपाकर रखा था. पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपियों ने दो लाख 9 हजार 810 रुपये जमीन के अंदर से निकालकर पुलिस को सौंपे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.