Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खनऊ में तकरोही चौकी इंचार्ज SI आनंद मिश्रा 4 दिन से लापता: पुलिस महकमे में हड़कंप, वाराणसी में मिली ... वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप': चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह धौलपुर के दमोह झरने में आया पानी का तेज सैलाब: पिकनिक मनाने गए 100 युवक फंसे, SDRF ने रातभर चलाया रे... दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में सनसनी: भारतीय नौसेना के नाविक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के मिले शव; जां... जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन FIR मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: पुलिस जांच में दखल रोकने के लिए याचिका, CJP... मुरैना में बड़ा हादसा टला: उफनती चंबल में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर हुआ बंद, 10 किमी दूर भिंड तक ब... पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी...

जयमाल हुई, बस होना था सिंदूरदान… दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन बॉयफ्रेंड के साथ फरार

36

बारात दरवाजे पर पहुंची, भव्य स्वागत हुआ और दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर ले जाया गया. दुल्हन ने दूल्हे के गले में हार डाल दिया और इसी के साथ जयमाल संपन्न हुआ. इसके बाद दुल्हन को ले जाया गया और मंडप की रस्मों की तैयारियां शुरू की गईं. तैयारियां शुरू होने के बाद जैसे ही दुल्हन को मंडप में बुलाया गया तो सभी हक्के-बक्के रह गए. लड़की वाले उसकी खोजबीन में जुट गए लेकिन लड़की तब तक अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक घर में शादी समारोह आयोजित किया गया था. घर में लड़की की शादी थी और बारात दूसरी जगह से आनी थी. पूरे घर में जमकर तैयारियां चल रही थीं. शाम ढलते ही बारात उठी और घोड़ी पर बैठकर दूल्हा दरवाजे तक पहुंचा. बाराम में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया.

सभी को उनकी जगह पर बिठाकर शानदार स्टेज पर दूल्हे को ले जाया गया. इसके बाद दुल्हन को बुलाया गया. दुल्हन इस दौरान शादी के जोड़े में थी. स्टेज पर आकर दुल्हन ने दूल्हे को जयमाल डाली और दूल्हे ने भी दुल्हन को जयमाल पहनाई. इसके बाद दुल्हन को वापस उसके कमरे में ले जाया गया. घरवालों ने तुरंत मंडप की तैयारियां शुरू कर दीं. मंडप की तैयारियों के बीच दुल्हन की खोजबीन शुरू हो गई.

दुल्हन की खोजबीन होने की बात लड़के वालों को पता चली. उन्होंने भी लड़की को आस-पास खोजने की कोशिश की लेकिन लड़की कहीं भी दिखाई नहीं दी. लंबे इंतजरार और खोजबीन के बाद लड़के वालों ने बिना दुल्हन के लौटने का फैसला लिया. दूल्हा सुबह तक दुल्हन के इंतजार में बैठा रहा लेकिन दुल्हन लौट कर नहीं आई. वहीं गांव वालों का कहना है कि लड़की का किसी और युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, संभवतः वह उसी के साथ भागी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.