Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बुरहानपुर में झाड़ू लगाने के विवाद में पड़ोसी युवक ने किया दस साल की बच्ची से दुष्कर्म

47

बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के दूरस्थ गांव में फिर एक दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस समय युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, उसकी मां और पत्नी न केवल वहां मौजूद थीं, बल्कि अपनी बेटी को बचाने जा रही उसकी मां को पकड़ रखा था। जिसके चलते वह अपनी बेटी की अस्मत लुटने से नहीं बचा पाई। घटना के बाद गांव का सरपंच भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने भी पुलिस को सूचना देने की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया। उसने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार पर दबाव बनाते हुए कहा कि डाक्टर से कहें कि बच्ची पेड़ से गिर कर घायल हुई है। हालांकि जिला अस्पताल के डाक्टरों को शक हुआ और उन्होंने शाहपुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित बबलू बारेला के साथ ही उसकी मां रमाबाई, पत्नी दीपाली बारेला और सरपंच अंतर सिंह बारेला को भी आरोपित बनाया है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार और आरोपित दोनों पड़ोसी हैं और आंगन में झाड़ू लगाने की बात को लेकर उनमें विवाद शुरू हुआ था, जो दुष्कर्म तक पहुंच गया।

घर में अकेले रहते थे तीन भाई बहन

पुलिस को दिए बयान में बच्ची और स्वजन ने बताया कि पीड़ित बच्ची कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। उसकी मां बकरियां चराने का काम करती है और पिता ड्राइवर हैं। आमतौर पर माता-पिता अपने काम पर चले जाते थे और पीड़ित बच्ची सहित तीन भाई बहन अकेले घर में रहते थे। बुधवार सुबह दस बजे के आसपास भी पीड़िता घर में अकेली थी और आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली रमा बाई ने गाली गलौज शुरू कर दी। थोड़ी देर में पीड़ित बच्ची की मां भी घर पहुंची तो उससे भी विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपित पति, पत्नी और मां ने पीड़ित बच्ची व उसकी मां के साथ जमकर मारपीट भी की थी। फिलहाल पीड़ित बच्ची की हालत खराब होने के कारण उसे मेडिकल कालेज खंडवा में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले छह साल की मासूम से हुआ था दुष्कर्म

इससे पहले शहर के प्रतापपुरा क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। बच्ची का शव एकखंडहर मकान में दो दिन बाद पाया गया था। इस घटना को भी पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया था। दुष्कर्म के बाद बच्ची का गला घोंट कर शव को फेंक दिया गया था। एक पखवाड़े के अंदर बच्ची से दुष्कर्म की यह दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में सामने आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.