Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

भीषण गर्मी से स्किन को कैसे बचाएं? आजमा लीजिए ये 5 टिप्स

46

 चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का बुरा हाल है. इस मौसम में डिहाइड्रेशन और स्ट्रोक की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं. लेकिन गर्मियों में न सिर्फ फिजिकल हेल्थ बल्कि स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचता है. इसकी वजह से सनबर्न, टैनिंग, स्किन रैशेज और सूजन की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है.

गर्मियों के मौसम में त्वचा का और भी ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है. इस मौसम में सूरज की यूवी किरणों से स्किन डैमेज का खतरा रहता है, जिससे आपकी स्किन खराब हो सकती है. चलिए यहां हम आपको गर्मियों में स्किन केयर से जुड़े उन टिप्स को बताते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए जरूरी हैं.

सनस्क्रीन लगाएं

त्वचा की दिक्कतों को दूर करने के लिए आप सनस्क्रीन को त्वचा पर लगाएं. इससे टैनिंग समस्या को दूर हो सकती है. इससे बचने के लिए गर्मियों में बाहर निकलने की सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे स्किन को सनबर्न जैसी दिक्कत नहीं होगी.

कपड़ों का रखें ध्यान

गर्मियों में आपको कॉटन या लाइट फैब्रिक के कपड़े ही पहनने चाहिए. इस मौसम में आपको सिंथेटिक कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि ऐसे फैब्रिक स्किन फ्रेंडली नहीं होते. इन कपड़ों में पसीना आने से इरिटेशन और एलर्जी हो सकती है.

मॉइश्चराइजर है जरूरी

कुछ लोग गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाना बंद कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना गतल है. सर्दी या गर्मी , किसी भी मौसम में मॉइश्चराइजर लगाना बेहद जरूरी है. ऑयली स्किन वाले वाटर बेसमॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

खुद को रखें हाइड्रेट

गर्मियों में जितना हो सके, खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें. समर सीजन में तो खासतौर पर रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है. जब आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा, तो इससे त्वचा में भी नमी रहेगी. ऐसे में आप सादा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, या फिर जूस पी सकते हैं.

चेहरे करें कवर

जब भी बाहर निकलें तो अपने चेहरे को कवर करके निकलें. इससे आपकी स्किन सूरज की रौशनी के सीधे संपर्क में आने से बच जाएगी. इससे आपकी त्वचा भी सुरक्षित रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.