Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से एक दुर्लभ तस्वीर सामने आई, पार्क में दिखा दुर्लभ ब्लैक पैंथ

37
सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व से एक दुर्लभ तस्वीर सामने आई है जो वाइल्ड लाइफ के लिहाज से बेहद खास बताई जा रही है. इस तस्वीर में बघीरा के नाम से जाने जाना वाला ब्लैक पैंथर (काला तेंदुआ) अपनी मां के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पेंच के टुरिया गेट के झंडा मट्टा तालाब के पास मंगलवार शाम को पर्यटकों को ये दुर्लभ नजारा देखने को मिला है.

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सबसे पहले तालाब से पानी पीते हुए नजर आ रही है और अगले कुछ सेकेंड्स में वहां ब्लैक पैंथर भी पानी पीने आता है. ब्लैक पैंथर की इस दुर्लभ तस्वीर को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मोनू दुबे ने अपने कैमरे में कैद किया है.

बीते कुछ वक्त से ब्लैक पैंथर की साइटिंग पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित कर रही है, लेकिन ये पहली बार है जब ब्लैक पैंथर अपनी मां के साथ बैठा नजर जंगल में नजर आया है.

वहीं, पेंच टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि पेंच हमेशा से ही ‘द जंगल बुक’ स्टोरी के लिए पूरी दुनिया में वाइल्ड लाइफ लवर्स के बीच लोकप्रिय रहा है. बीते कुछ सालों से ब्लैक पैंथर की साइटिंग ने इस लोकप्रियता में और इजाफा किया है. बता दें कि पेंच टाइगर रिजर्व में धीरे-धीरे अब दुर्लभ ब्लैक पैंथर का कुनबा बढ़ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.